{"_id":"6228918ed2b36b51ba5377b6","slug":"joint-press-conference-of-additional-chief-secretary-home-and-adg-lo-prashant-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव मतगणना : एसीएस गृह ने कहा, मतगणना में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटेंगे, मांग से अधिक उपलब्ध कराई गई फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव मतगणना : एसीएस गृह ने कहा, मतगणना में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटेंगे, मांग से अधिक उपलब्ध कराई गई फोर्स
Thu, 10 Mar 2022 12:14 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:14 AM IST
सार
अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि सातों चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा है। मतगणना के लिए आयोग ने जितनी फोर्स की मांग की थी, उससे अधिक फोर्स उपलब्ध कराई गई है। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी अफसरों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतगणना में गड़बड़ी करने वालों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को किसी तरह की कोई शंका होती है तो उसका समाधान वहां मौजूद अधिकारी करेंगे। ये बातें अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहीं। वह बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
अवस्थी ने कहा कि सातों चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा है। मतगणना के लिए आयोग ने जितनी फोर्स की मांग की थी, उससे अधिक फोर्स उपलब्ध कराई गई है। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी अफसरों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काम करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कई जिले ऐसे हैं, जहां दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। वहां आईजी व कमिश्नर को भी रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि अगर किसी को कोई शंका है, तो उसका समाधान स्थानीय स्तर पर अधिकारी तत्काल करें।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 247 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और 69 कंपनी पीएसी को मतगणना ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अतिरिक्त नागरिक पुलिस के 70 हजार जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में धारा 144 लागू है। विजय जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन