फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   joint entrance examination will be held on 12th and 15th September for admission in state and private polytechnic institutions

राजकीय और निजी पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए परीक्षा की डेट जारी, अभ्यर्थियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

Tue, 08 Sep 2020 10:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Sep 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
joint entrance examination will be held on 12th and 15th September for admission in state and private polytechnic institutions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 12 और 15 सितंबर को होगी। 12 सितंबर को ऑफलाइन और 15 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा होगी। ऑफलाइन परीक्षा के लिए 5 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। 

विज्ञापन


प्रदेश के 24 जिलों में 15 सितंबर को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए सोमवार शाम प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए। अभ्यर्थी वेबसाइट www.jeecup.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा से संबंधित सारे दिशा-निर्देश भी देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि सभी 75 जिलों में ऑफलाइन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली के लिए 731 और दूसरी पाली के लिए 195 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली के लिए 2,78,145 अभ्यर्थी और दूसरी पाली के लिए 66,306 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऑनलाइन परीक्षा पहली पाली में 22597 अभ्यर्थी 115 केंद्रों पर और दूसरी पाली में 23846 अभ्यर्थी 116 केंद्रों पर देंगे। वैश्य ने बताया कि पहली बार दाखिले के लिए ऑनलाइन परीक्षा हो रही है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अगले सत्र से पूरी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी।

परीक्षा संबंधी समस्या होने पर कंट्रोल रूम से करें संपर्क 

वैश्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा संबंधी समस्या होने पर अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 1800 180 6589 और 0522-2630678, 2630667 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा परिषद jeecuphelp@gmail.com पर ईमेल कर समस्या रख सकते हैं। 

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। साथ ही सैनिटाइजर, पानी की बोतल, मास्क व लेखन सामग्री खुद लेकर आना होगा।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, पर्स, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व पाठ्यसामग्री लाने की अनुमति नहीं है। 
-  परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। मानक ताप से अधिक होने पर अभ्यर्थियों को अलग कक्ष में परीक्षा देने के लिए बैठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed