फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jobs in UP: Recruitment process started for 7401 posts of Health Department, applications till 17th November,

Jobs in UP: स्वास्थ्य विभाग के 7401 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 17 नवंबर तक हो सकेंगे आवेदन, ये है वेतनमान

Mon, 04 Nov 2024 08:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 Nov 2024 08:02 AM IST
सार

Jobs in UP Health Department: यूपी में स्वास्थ्य विभाग में  स्वास्थ्य कार्यकर्ता (सीएचओ) के पद पर नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। 7401 पदों में हो रही इस भर्ती प्रक्रिया में आप 17 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Jobs in UP: Recruitment process started for 7401 posts of Health Department, applications till 17th November,
यूपी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अब सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (सीएचओ) की 7401 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले 5582 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। अब पद बढ़ाने के साथ ही मानदेय 25 हजार कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 17 नवंबर है।

विज्ञापन


प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा के आधार पर 25 जनवरी को सीएचओ के 5528 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब इसे संशोधित कर दिया गया है। पदों की संख्या बढ़ाकर 7401 कर दिया गया है, जबकि मानदेय 20500 से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। अधिकतम परफार्मेंस बेस्ड इंसेटिव (पीबीआई)15 हजार से घटाकर 10 हजार कर दिया गया है। जिन लोगों ने जनवरी में आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इतना जरूर है कि ऐसे अभ्यार्थियों को अपने आवेदन में संशोधन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


28903 राज्य कर्मियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा

प्रदेश में 28903 राज्य कर्मियों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। ब्योरा देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर के बाद मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी देने के लिए विकल्प भी उपलब्ध नहीं है। शासन के सूत्रों का कहना है कि अब जो कर्मचारी संपत्ति का ब्योरा देना भी चाहेंगे तो ऐसा नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मियों को वेतन देने के लिए 30 सितंबर तक की मोहलत दी थी, उसके बाद उनका वेतन जारी न करने के आदेश भी दे दिए। मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार, प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की कुल संख्या 826683 है। इनमें से 797780 कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। जो कर्मी ब्योरा देने से शेष रह गए हैं, उनके मामले में क्या करना है, इस बारे में फिलहाल कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed