फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jobs in UP: 1,339 vacant posts in municipal bodies will be recruited soon

यूपी में नौकरी: नगर निकायों में रिक्त 1,339 पदों पर होगी जल्द भर्ती, जानिए कौन-कौन सी हैं पोस्ट

Tue, 22 Aug 2023 06:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 22 Aug 2023 06:30 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने सितंबर तक पदोन्नति कोटे के सभी पदों को भरने का निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर नगर विकास विभाग के स्तर पर विभाग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू की गई है।

विज्ञापन
Jobs in UP: 1,339 vacant posts in municipal bodies will be recruited soon
रोजगार - फोटो : pixabay

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले राज्य सरकार नगर निकायों में रिक्त पदों को भरने को लेकर तैयारी कर रही है । निकायों में विभिन्न संवर्ग के रिक्त 1,339 पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें से 920 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। शेष 419 पदों को पदोन्नति से भरा जाना है। इनमें राजस्व, अभियंत्रण , लिपिक, लेखा, ऑडिट, उद्यान, स्वास्थ्य और पशु कल्याण संवर्ग के अधिकारी व कर्मचारी के पद हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सितंबर तक पदोन्नति कोटे के सभी पदों को भरने का निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर नगर विकास विभाग के स्तर पर विभाग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू की गई है। पहले चरण में सिर्फ पदोन्नति कोटे की पदों को भरने की कार्यवाही होगी। इसके बाद सीधी भर्ती वाले पदों को भरने के लिए प्रस्ताव आयोगों को भेजा जाएगा। समूह क व ख के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जबकि समूह ग के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उप्र राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा ।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग के एक उच्चाधिकारी के मुताबिक कुछ पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन स्तर पर और कुछ पदों के लिए स्थानीय निकाय के स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। पहले इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने पर इसे संबंधित भर्ती आयोगों को भेजा जाएगा। सरकार की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति वाले ये पद हैं खाली

अपर नगर आयुक्त-3, संयुक्त नगर आयुक्त-16, उप नगर आयुक्त-25, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी (1)-3, अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 व 3- 19, कर निर्धारण अधिकारी-8, अधीक्षक-17, अधिशासी अभियंता (सिविल)-20, सहायक अभियंता (सिविल)- 15, सहायक अभियंता (जल)-27, अधिशासी अभियंता (ट्रैफिक)-2, सहायक अभियंता (ट्रैफिक)-2, मुख्य अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-1, अधिशासी अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-4, सहायक अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-3, उप मुख्य पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी-5, लेखाधिकारी-3, सहायक लेखाधिकारी-1, लेखाकार-109, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक-1, उद्यान अधिकारी-1, जोनल सेनेटरी अधिकारी-4, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-10, कार्यालय अधीक्षक-58, वरिष्ठ सहायक-32, वरिष्ठ लिपिक-35


सीधी भर्ती के इन पदों पर होगी नियुक्ति

सहायक नगर आयुक्त-4, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत- 152, कर निर्धारण अधिकारी-8, राजस्व निरीक्षक-50, सहायक अभियंता (सिविल)-15, अवर अभियंता (सिविल)-221, अवर अभियंता (नगर पंचायत)- 11, सहायक अभियंता (जल), अवर अभियंता (जल)-27, अवर अभियंता (जल)- 205, सहायक अभियंता (ट्रैफिक)-2, अवर अभियंता (ट्रैफिक)-1, सहायक अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-2, अवर अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-21, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी-2, लेखाधिकारी-4 सहायक लेखाकार-50, लेखा परीक्षक-51, उद्यान अधीक्षक-3, अभियंता पर्यावरण-1 सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-64, कनिष्ठ लिपिक-19



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed