{"_id":"64a994f13ab178c65c00d554","slug":"jobs-in-nursing-college-in-up-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नौकरी: प्रदेश के 18 नर्सिंग कॉलेजों में 196 पद पर होगी भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में नौकरी: प्रदेश के 18 नर्सिंग कॉलेजों में 196 पद पर होगी भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
Sat, 08 Jul 2023 10:25 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:25 PM IST
सार
प्रदेश के 18 नर्सिंग कॉलेजों के 196 पदों पर शैक्षिक नियुक्तियां होनी हैं। यह नौकरियां अलग-अलग राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में होनी हैं।
विज्ञापन
job interview
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 18 नर्सिंग कॉलेजों में संविदा पर 196 शैक्षिक पद पर भर्ती होगी। इसके लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्रधाचार्य के तीन, उप प्रधानाचार्य के तीन एवं प्रोफेसर के दो पद साक्षात्कार के आधार पर भजे जाएंगे, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं ट्यूटर पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में सरकारी क्षेत्र के 24 नर्सिंग कॉलेज चल रहे हैं। इन कॉलेजों में दूसरे बैच के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में यहां विभिन्न शैक्षिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सभी पदों की शैक्षिक योग्यता भारतीय नर्सिंग काउंसिल के हिसाब से तय की गई है। अधिकतम उम्र 68 वर्ष एवं संविदा कार्यकाल दो वर्ष का रखा गया है।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में होगी भर्ती
राजकीय नर्सिंग कॉलेज आगरा, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कन्नौज, जालौन, बदायूं, आजमगढ़, बांदा, अंबेडकर नगर, सहारनपुर एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के नर्सिंग कॉलेज अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग कानपुर, झांसी में अलग- अलग पदों पर भर्ती होगी। इसमें प्रोफेसर कम प्राधानाचार्य के तीन, उप प्रधानाचार्य के तीन, प्रोफेसर के एक, एसोसिएट प्रोफेसर के 25, असिस्टेंट प्रोफेसर के 28, ट्यूटर के 135 पद हैं।
विज्ञापन