{"_id":"69fd03f8f84824e5bf0d5744","slug":"job-opportunities-in-saudi-arabia-for-high-school-and-iti-graduates-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1727375-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईस्कूल व आईटीआई पास को सऊदी में नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईस्कूल व आईटीआई पास को सऊदी में नौकरी का मौका
विज्ञापन
हाईस्कूल व आईटीआई पास को सऊदी में नौकरी का मौका
लखनऊ। प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का शानदार अवसर आया है। राज्य सरकार की मदद से सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि सऊदी अरब में कुल 88 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में चार से छह वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। पहले चरण में आवेदन के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद संबंधित कंपनी के विशेषज्ञ साक्षात्कार लेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को विदेश में कार्य करने का अवसर मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को पद और अनुभव के अनुसार करीब 30 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
सऊदी अरब में इन पदों पर होगी भर्ती
- फैब्रिकेशन सुपरवाइजर के पांच पदों के लिए जिनका वेतन 99188 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा-30 से 48 वर्ष।
- मैकेनिकल हेल्पर के 20 पदों के लिए जिसका वेतन 29773 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 25 से 35 वर्ष
-सीएस वेल्डर टीआईजी एंड आर्क के 15 पदों के लिए जिसका वेतन 42408 रुपये प्रतिमाह आयु सीमा-24 से 35 वर्ष
-पाइप फैब्रिकेटर के 15 पदों के लिए जिसका वेतन 43962 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 24 से 35 वर्ष।
- स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर के पांच पदों के लिए जिसका वेतन 42191 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 24 से 35 वर्ष
- मैकेनिकल टेक्निशियन के आठ पदों के लिए जिसका वेतन 60465 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 30 से 35वर्ष
- फैब्रिकेटर फोरमैन के पांच पदों के लिए जिसका वेतन 58650 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 30 से 48 वर्ष
- मैकेनिकल फिटर के 15 पदों के लिए जिसका वेतन 58422 रुपये प्रतिमाह, आयु सीमा 26 से 42 वर्ष