फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job fair in lucknow on 27th june

राजधानी लखनऊ में 27 जून वृहद रोजगार मेला, 22 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Sat, 25 Jun 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
job fair in lucknow on 27th june
लखनऊ। अलीगंज स्थित आईटीआई में 27 जून को वृहद स्तर पर रोजगार मेला लगेगा। मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत आईटीआई, कौशल विकास मिशन लखनऊ मंडल और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में 95 कंपनियों के प्रतिनिधि 22770 पदों पर चयन प्रक्रिया करेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई के ट्रेनिंग काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खां ने बताया कि आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण के साथ कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों के साथ हाईस्कूल व इंटर पास छात्र भी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। नोडल प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न ट्रेड व पदों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत अन्य राज्यों में भी कार्य करने का अवसर मिलेगा। इन्हें 8500 रुपये से 15000 वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि 27 जून को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दो प्रति बायोडाटा, शैक्षिक व तकनीकी योग्यता की छायाप्रति, आधार कार्ड की कॉपी लेकर पहुंचना होगा। वहीं, 28 और 30 जून को भी रोजगार मेला लगेगा। 28 को अहमदाबाद की मदरसन सूमी सिस्टम ऑनलाइन साक्षात्कार से 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 11757 रुपये वेतन मिलेगा। अंत में 30 जून को गुजरात की स्पार्क मिंडा ऑनलाइन साक्षात्कार करेगी। इसमें आईटीआई और सभी ब्रांच में डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयन के बाद 18250 रुपये वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए 0522- 7118462 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed