फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jiya wins second medal at National Swimming Championship.

Lucknow News: जिया ने नेशनल स्विमिंग में जीता दूसरा पदक

Mon, 24 Aug 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Jiya wins second medal at National Swimming Championship.
लखनऊ। यूपी की जिया यादव ने जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में लगातार दूसरा पदक हासिल किया। उन्होंने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। स्पर्धा का स्वर्ण कर्नाटक और रजत तमिलनाडु के खाते में गया। भुवनेश्वर में खेली जा रही प्रतियोगिता में यूपी की टीम अभी तक एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीत चुकी है, जो जूनियर नेशनल स्विमिंग के इतिहास में किए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में शुमार हो गया है। यूपी स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव शिवम कपूर ने बताया कि झांसी की जिया ने अपनी क्षमता के अनरूप बेहतरीन खेल दिखाया और दो पदक अपने नाम किए। इससे पहले लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल के प्रशिक्षु और अयोध्या के मूल निवासी कृष्णा यादव इस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत जीत चुके हैं। यूपी स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह ने जिया के प्रदर्शन को सराहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed