{"_id":"6150b2ba8ebc3e08fd10321b","slug":"jitin-prasad-sanjay-nishad-virendra-gurjar-and-gopal-bhurji-will-be-nominated-by-up-government-as-members-of-legislative-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जितिन, निषाद, गुर्जर और भुर्जी विधान परिषद में सदस्य मनोनीत होंगे, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जितिन, निषाद, गुर्जर और भुर्जी विधान परिषद में सदस्य मनोनीत होंगे, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की सिफारिश
Sun, 26 Sep 2021 11:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:19 PM IST
सार
योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सरकार ने जितिन को परिषद सदस्य मनोनीत करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
जितिन प्रसाद के साथ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, पूर्व मंत्री वीरेंद्र गुर्जर और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल भुर्जी को विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया जाएगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से परिषद में चार सदस्यों को मनोनीत करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विधान परिषद में मनोनीत कोटे के चार सदस्यों का कार्यकाल 5 जुलाई को समाप्त हो गया था। उसके बाद से परिषद में सदस्यों को मनोनयन की अटकलें लगाई जा रही थी। प्रदेश सरकार ने करीब दो महीने के 20 दिन के इंतजार के बाद रविवार को राज्यपाल के समक्ष जितिन प्रसाद, संजय निषाद, वीरेंद्र गुर्जर और गोपाल भुर्जी को परिषद में सदस्य मनोनीत करने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
जितिन मंत्री बने
योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सरकार ने जितिन को परिषद सदस्य मनोनीत करने की संस्तुति की है। हालांकि मंत्री पद की शपथ लेते समय जितिन किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे।
विज्ञापन