{"_id":"5f0d87458ebc3e63b13abcb6","slug":"jihadi-shakeel-disclosed-secrets-to-ats","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेहादी शकील की वेस्ट यूपी में भी गहरी जड़ें, पूछताछ में एटीएस के सामने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेहादी शकील की वेस्ट यूपी में भी गहरी जड़ें, पूछताछ में एटीएस के सामने किया खुलासा
Tue, 14 Jul 2020 03:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jul 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेहादी शकील से पूछताछ में पता चला कि वेस्ट यूपी में भी उसकी गहरी जड़े हैं। अब एटीएस जल्द ही शकील के संपर्क में रहे कश्मीर के कुछ युवकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो युवकों से पूछताछ कर सकती है। जेहाद के जिस नेटवर्क का एटीएस ने पिछले दिनों खुलासा किया था, उसमें लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी शकील से पूछताछ में जेहाद से जुड़े कुछ और लोगों के नाम पता चले हैं। शकील को गिरफ्तार करने से पहले एटीएस इस मामले में कश्मीर से सलमान और बरेली से इनामुल को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी तक जेहाद की मुहिम का सूत्रधार इनामुल को पाया गया है।
विज्ञापन
एटीएस यह पता कर रही है कि नई दिल्ली में होने वाली इनकी मीटिंग में इनके ग्रुप से जुड़े कौन-कौन लोग शामिल होने वाले थे। इनामुल से पूछताछ में पता चला कि वह अल कायदा की इंडियन सब कॉन्टीनेंट शाखा का मुखिया बनने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली में होने वाली मीटिंग में ये लोग निर्णायक फैसला करने वाले थे।
विज्ञापन