फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery worth Rs 30 lakh stolen from retired army man's house

Lucknow News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से 30 लाख के जेवर पार

Tue, 24 Mar 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 30 lakh stolen from retired army man's house
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
पीजीआई। क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-6सी में सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त रामवीर सिंह के घर से चोर 30 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामवीर पत्नी आशा के साथ होली पर मैनपुरी गांव गए थे। उनकी बेटी सोनी पाल, बेटा प्रिंस और नाती सर्विल भी 19 मार्च को गांव चले गए थे। घर की चाबी कानपुर निवासी पारिवारिक मित्र अमित मिश्रा को दी गई थी, जो लखनऊ में एमआर हैं।
विज्ञापन

रामवीर के अनुसार 21 मार्च को अमित चाबी लेकर घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। सूचना पर उन्होंने पूरे घर की जांच की तो तीसरी मंजिल तक कमरों के ताले टूटे थे और अलमारियों व बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था। सोमवार सुबह परिवार लौटने पर पता चला कि करीब 30 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए हैं। बदमाश घर में लगा वाईफाई सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर ले गए। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed