फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery worth 36 lakh stolen from two houses in Lucknow police registers case and starts investigation

Lucknow News: महिला पुलिस इंस्पेक्टर संग दो घरों से 36 लाख के जेवर चोरी, केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी

Mon, 14 Apr 2025 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 05:37 PM IST
सार

लखनऊ में महिला पुलिस इंस्पेक्टर संग दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। दोनों घरों से 36 लाख के जेवर पार कर दिए। पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Jewellery worth 36 lakh stolen from two houses in Lucknow police registers case and starts investigation
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में महिला पुलिस इंस्पेक्टर गुंजन अग्रवाल ने परिचित सीतापुर निवासी अंकित सिंह के खिलाफ घर से छह लाख के जेवर चोरी करने की एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज में रहने वाली ऊषा देवी के मकान से चोरों ने 30 लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। पीड़िता ने पुलिस पर 22 दिन बाद केस दर्ज करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटना गोमती नगर क्षेत्र के विपुल खंड की है। यहां की रहने वाली इंस्पेक्टर गुंजन ने बताया कि उनके घर से चार माह से रुपये चोरी हो रहे थे। मगर, उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बीती 31 जनवरी को उन्हें एक समारोह में जाना था। उन्होंने गहने पहनने के लिए जब लॉकर खोला तो उनके होश उड़ गए। उसमें रखे छह लाख के जेवर गायब थे। बेटे अपूर्व के कमरे में रखे 30 हजार रुपये भी नहीं मिले। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: तेज हवाओं के साथ फिर बरसेंगे मेघ, इन जिलों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना; जानें अपने जिले का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है

पीड़िता को लगा कि उन्होंने जेवर कहीं और रख दिए होंगे। मगर, अपूर्व ने मकान में कैमरे लगवा दिए थे। तीन अप्रैल को शाम चार बजे बेटे के मोबाइल में सीसीटीवी कैमरे के वीडियो का नोटिफिकेशन आया। देखने पर पता चला कि अंकित अलमारी में कुछ तलाश रहा था। अंकित से जब पूछताछ की गई तो वह मुकर गया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। 

पुलिस थाने के चक्कर कटवाती रही

उधर, अर्जुनगंज निवासी उषा देवी के मुताबिक वह होली पर परिवार संग गांव बक्सर गई थीं। 19 मार्च को डेढ़ बजे पड़ोसी प्रमोद कुमार राय ने उन्हें उनके घर में चोरी होने की जानकारी दी। अगले दिन ऊषा घर पहुंचीं तो उन्हें 30 लाख के जेवर गायब मिले। पीड़िता का आरोप है शिकायत करने पर पुलिस उन्हें थाने के चक्कर कटवाती रही। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed