{"_id":"6a5be713e3fa08883d025703","slug":"jewellery-worth-18-lakh-rupees-stolen-from-railway-engineers-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1834163-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे इंजीनियर के घर से 18 लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे इंजीनियर के घर से 18 लाख के जेवर चोरी
Sun, 19 Jul 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन चोर।
लखनऊ। इंदिरानगर के पाम पैराडाइज वेलफेयर सोसाइटी निवासी रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अभिषेक प्रभाकर के घर से चोरों ने 18 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन आरोपी उनके घर में घुसते दिखे। पीड़ित ने पुलिस पर तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
अभिषेक प्रभाकर पूर्वोत्तर रेलवे गोमतीनगर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को वह पत्नी और बेटी को लेने बिहार के मधुबनी गए थे। 16 जुलाई को उनकी गैरमौजूदगी में सुबह करीब 11:09 बजे नौकरानी बबली ने फोन कर मेन गेट खुला होने की सूचना दी। उन्होंने पड़ोसी मोहित को घर जाने के लिए कहा। मोहित और बबली ने घर में कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पाया। लॉकर से 18 लाख रुपये के जेवर और अन्य कीमती सामान गायब थे। चोर डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
रात करीब आठ बजे अभिषेक घर पहुंचे और यूपी 12 पर सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाने में शिकायत करने के लिए कहा। अभिषेक का आरोप है कि पुलिस उन्हें इंदिरानगर थाने से चौकी तक के चक्कर कटवाती रही, पर कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित ने शनिवार को तहरीर दी है। जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस पर लगाए आरोप गलत हैं।