{"_id":"60c20ac5c9de1a6c250505da","slug":"jeep-overturned-after-colliding-with-truck-two-died-seven-were-referred-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी : ट्रक से टकराकर पलटी जीप, दो की मौत, गंभीर हालत में सात लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी : ट्रक से टकराकर पलटी जीप, दो की मौत, गंभीर हालत में सात लखनऊ रेफर
Thu, 10 Jun 2021 06:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:55 PM IST
सार
रायबरेली के नसीराबाद से चौथी लेकर पुत्री के घर सुलतानपुर जा रहे काफिले की एक जीप ट्रक से टकराकर पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में जीप पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त जीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के नसीराबाद से चौथी लेकर पुत्री के घर सुलतानपुर जा रहे काफिले की एक जीप ट्रक से टकराकर पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में जीप पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के सरैया नकसार गांव निवासी मो. नसीम अपने परिवारीजन व रिश्तेदारों के साथ गुरुवार को चौथी लेकर पांच वाहनों से अपनी पुत्री के घर सुलतानपुर के हाजी पट्टी जा रहे थे। टांडा-बांदा हाइवे पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के सराय बरबंड गांव के समीप काफिले में सबसे पीछे जा रही जीप अचानक आई एक ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए जीप के भीतर फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को जीप से बाहर निकाल तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मो. सिद्दीक (55) तथा मो. जमील (50) को मृत घोषित कर दिया। जीप पर सवार याशिया (35), अनवर (25), नाजमा बानो (35), नूरजहां (30), अश्वरी बेगम (42), सबाना बानो (35), हामिद तथा अरशद पुत्र याशान (10) की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आगे जा रहे चारों वाहन वापस आ गए। दो की मौत तथा अन्य के घायल होने के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक परिवार में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।