फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JEE main : tension gone by easy paper

जेईई मेन : आसान आया पेपर, छात्रों के मन से दूर हुआ परीक्षा का डर

Thu, 25 Feb 2021 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
JEE main : tension gone by easy paper
जेईई की परीक्षा के लिये प्रवेश करते छात्र छात्राएं।
लखनऊ। देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की बीई और बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए जेईई (मेन) की पेपर प्रथम की परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हुई। पहले दिन आसान प्रश्नों से छात्रों के माथे पर से चिंता की लकीरें छंट गईं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत छात्रों को दोनों पालियों में केंद्र के अंदर प्रवेश कराया गया। एडमिट कार्ड के साथ उन्हें एक आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना था।
विज्ञापन

परीक्षा लैब में प्रवेश करने से पहले छात्रों की चेकिंग की गई। उन्हें बेल्ट, पर्स, मोबाइल, घड़ी, टोपी, फोल्डर आदि बाहर रखने के निर्देश दिए गए। यहां तक कि पेन व पेपर भी नहीं ले जाने दिया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र खिलखिलाते चेहरों के साथ बाहर निकले। पिछली परीक्षाओं के मुकाबले आसान प्रश्नों की वजह से वे काफी राहत महसूस कर रहे थे। बावजूद इसके कुछ प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे तो कुछ के पूछे जाने की उम्मीद नहीं थी। छात्रों व विशेषज्ञों के अनुसार कुछ प्रश्नों को छोड़ दिया जाए तो बाकी प्रश्न एनीसीईआरटी सिलेबस से पूछे गए। मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 30-30 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें से 20-20 प्रश्न एमसीक्यू आधारित थे। छात्रों के अनुसार सभी प्रश्नों के टॉपिक पढ़े हुए ही थे। इस बार जेईई मेन चार बार आयोजित किया जाएगा। तीन और अटेंप्ट बाकी हैं। पहले प्रयास के आसान प्रश्नों ने छात्रों के मन से परीक्षा के डर को काफूर कर दिया है।
विज्ञापन

फिजिक्स से कठिन था मैथ्स और केमिस्ट्री
विशेषज्ञों व छात्रों की मानें तो पेपर पिछले वर्ष के मुकाबले कुछ आसान था। विशेषज्ञ संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि केमिस्ट्री व मैथ्स विषय के प्रश्न कुछ कठिन थे। इन विषयों से अधिकांश प्रश्न मॉडरेट स्तर के पूछे गए थे। गणित कुछ सवालों के जवाब लंबे थे, जबकि केमिस्ट्री में तीन से चार प्रश्न लैब मैनुअल से संबंधित पूछे गए थे। इन प्रश्नों में छात्र थोड़ा अटके हैं। वहीं, फिजिक्स के प्रश्न सभी को ज्यादा आसान लगे। कक्षा 11 व 12 के सिलेबस से अधिकांश प्रश्न पूछे गए थे। महत्वपूर्ण टॉपिक रोटेशन में से कोई भी प्रश्न नहीं पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टॉपिक से पूछे गए प्रश्न
छात्रों व विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश एनसीईआरटी के सिलेबस से ही प्रश्न पूछे गए। विशेषज्ञ संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि केमिस्ट्री में हीट एंड थर्मोडायनमिक्स और इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से ज्यादा प्रश्न पूछ गए। फिजिक्स में इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, ईएम वेव्स, हीट एंड थर्मोडायनेमिक्स, काइनेटिक्स, ऑप्टिक्स, मैग्नेटिज्म, करंट इलेक्ट्रिसिटी से ज्यादा प्रश्न पूछे गए, जबकि मैथ्स में कोऑर्डिनेट ज्यामेट्री, एलजेब्रा, वेक्टर, कैलकुलस, थ्रीडी ज्यामेट्री से ज्यादा प्रश्न पूछे गए। कैलकुलस से ज्यादा न्यूमेरिकल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed