फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JEE entrance exam today

जेईई का पहला चरण आज से, दो पालियों में होगी परीक्षा

Tue, 23 Feb 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
JEE entrance exam today
जेईई की प्रवेश परीक्षा आज। - फोटो : ??? ?????
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वॉइंट इंट्रेंस एग्जाम (जेईई) के पहले चरण का आयोजन मंगलवार से शुरू हो रहा है। 23 से 26 फरवरी के बीच यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन

पिछले सत्र की तरह ही इस बार भी परीक्षा केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी व गुजराती भाषा में पेपर उपलब्ध होता था।
विज्ञापन

किंतु अब अन्य क्षेत्रीय भाषाओं उड़िया, मराठी, उर्दू, तमिल, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी आदि का भी विकल्प इस बार विद्यार्थियों को मिलेगा।
परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। राजधानी में ऑनलाइन परीक्षा के लिए लगभग एक दर्जन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए सवालों के विकल्प की संख्या 75 से बढ़ाकर 90 कर दी गई है। जिसमें से विद्यार्थियों को 75 सवाल ही हल करने होंगे।
लेकिन उनको विकल्प चुनने का अवसर दूसरे पेपर में ही मिलेगा। पहले पेपर के सभी 60 सवाल उन्हें हल करने होंगे। जबकि दूसरे पेपर के 30 में वह 15 सवाल हल कर सकेंगे।
पिछली बार की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को स्लॉट के अनुसार बुलाया गया है। विद्यार्थियों की फिजिकल चेकिंग नहीं होगी। सेंटर का हर पाली के बाद सैनिटाइजेशन करना होगा।
विद्यार्थी अपना खुद का मास्क पहनकर और सैनिटाइजर व ट्रांसपैरेंट पानी की बोतल लेकर आएंगे। विद्यार्थी अपने साथ आधार कार्ड या कोई अन्य आईडी प्रूफ, कोविड सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म भरकर लाएंगे।

विद्यार्थियों को मोटे सोल वाले जूते और बड़े बटन वाले कपड़े न पहनने का सुझाव दिया गया है। परीक्षा केंद्र में एक-एक सीट का गैप करके ही विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा।
विद्यार्थियों को निर्धारित समय से थोड़ा पहले ही केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया है। क्योंकि एक बार इंट्री बंद होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed