{"_id":"683d4ae76ab85648c609a092","slug":"jee-advanced-result-2025-shreyas-from-lucknow-topped-up-got-68th-rank-in-country-happiness-in-family-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Advanced Result 2025: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, देश में मिली 68वीं रैंक; परिवार में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Advanced Result 2025: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, देश में मिली 68वीं रैंक; परिवार में खुशी
Mon, 02 Jun 2025 12:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:25 PM IST
सार
JEE Advanced Result 2025: लखनऊ के श्रेयस ने यूपी टॉप किया। उन्हें देश में 68वीं रैंक मिली है। बेटे के परिणाम से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
श्रेयस लोहिया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेईई एडवांस के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए गए। लखनऊ के श्रेयस लोहिया को यूपी में पहला स्थान मिला है। उन्होंने देश में 68वीं रैंक हासिल की। श्रेयस के पिता गजेंद्र लोहिया लखनऊ दूरदर्शन में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में पिता गजेंद्र ने कहा कि बेटे की सफलता से वह बहुत खुश हैं। मां विनीता लोहिया ने कहा कि बेटे का पहले भी परिणाम बेहतर था। इस बार उसे पहले से भी बड़ी सफलता मिली है। हम लोगों ने बेटे को समय से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। लेकिन, कभी उस पर दबाव नहीं बनाया।
विज्ञापन
जेईई मेन में मिली थी ऑल इंडिया 6वीं रैंक
श्रेयस को जेईई मेन में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली थी। उनका परसेंटाइल स्कोर 100 था। श्रेयस जेवियर स्कूल गोमतीनगर के छात्र रहे हैं। परिणाम का पूरा ब्योरा ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र यहां से अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन