{"_id":"6510371716eb08ac92077e84","slug":"je-was-dragged-out-of-the-sub-centre-and-beaten-attempt-to-kidnap-raebareli-news-c-101-1-slko1031-4514-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उपकेंद्र से जेई को बाहर घसीटकर पीटा, अपहरण करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उपकेंद्र से जेई को बाहर घसीटकर पीटा, अपहरण करने का प्रयास
Sun, 24 Sep 2023 06:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Sep 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
कनेक्शन काटने जाने पर जबरन अवर अभियंता से कर रहे थे केबल की मांग
कोतवाल ने पहुंचकर की घटना की जांच, प्रधान प्रतिनिधि समेत दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन-ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम बिजली उपकेंद्र के अंदर घुसकर हमलावरों ने पहले जेई को बाहर घसीट ले गए और फिर पिटाई की। यही नहीं जबरन चार पहिया पर बैठाकर अपहरण करने का प्रयास भी किया गया। कर्मचारियों ने बीचबचाव किया तो जेई की जान बची। हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावर कनेक्शन काटने पर जब्त की गई केबल की मांग कर रहे थे। केस दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान प्रतिनिधि और उसके साथी को दबोच लिया।
सलोन के रसूलपुर बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता अवनीश कुमार ने मवई गांव निवासी मनीष प्रताप सिंह का अवैध कनेक्शन कटवा दिया था। साथ ही केबल जब्त कर लिया था। शाम करीब छह बजे जेई उपकेंद्र स्थित अपने कार्यालय में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान मनीष सिंह गांव के ही प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र अग्रहरि के साथ उपकेंद्र पहुंचा और जेई से केबल मांगा।
जेई ने केबिल देने से इंकार किया तो उसको ऑफिस से बाहर घसीट कर मारपीट शुरू कर दी। उसे जबरन कार में बिठाकर अगवा करने की कोशिश की। साथी कर्मचारियों ने विरोध किया तो दोनों क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। अवर अभियंता ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उधर, कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।