{"_id":"7da642e3af5a0df775b26c8952b98c1d","slug":"jayant-chaudhary-to-contest-from-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा से ही लोस चुनाव लड़ेंगे जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा से ही लोस चुनाव लड़ेंगे जयंत चौधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Sat, 07 Dec 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि वे मथुरा से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
उनका कहना है कि रालोद मुद्दों की राजनीति करता है, न कि जातिवाद की। जनता के प्रत्येक वर्ग से जुड़ी समस्या रालोद की अपनी समस्या है।
शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि देश में लहर चाहे किसी की चल रही हो, लेकिन उनकी पार्टी अपनी विचारधाराओं से नहीं भटकेगी।
प्रदेश सरकार फूड सिक्योरिटी एक्ट को लागू करने में आनाकानी कर रही है। यही नहीं, सपा सरकार ने एक साल बीत जाने के बाद भी धनगर समाज के लोगों को अभी तक एससी का प्रमाण पत्र नहीं दिया है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग में किसानों को खेती किसानी के बारे में जानकारियां प्रदान की जानी चाहिए, ताकि किसानों को उनकी फसलों की लागत व अच्छा मूल्य मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार हाईटेक माध्यम सोशल नेटवर्किंग साइट से भी करेंगे। प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं में रालोद के प्रति विश्वास बढ़ रहा है, पर जरूरत है कि युवा रालोद की विचारधाराओं को समझे और उनमें विश्वास करे।