{"_id":"5c3848a6bdec2273a67c887a","slug":"jayant-chaudhary-not-invited-in-samajwadi-and-bsp-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा बसपा ने नहीं दिया अभी तक जयंत चौधरी को प्रेस कॉफ्रेंस में शामिल होने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा बसपा ने नहीं दिया अभी तक जयंत चौधरी को प्रेस कॉफ्रेंस में शामिल होने का न्योता
Fri, 11 Jan 2019 01:11 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सपा बसपा महागठबंधन की शनिवार को होने वाली साझा प्रेस कांफ्रेस के लिये अभी तक राष्ट्रीय लोकदल को न्यौंता नहीं मिला है। हालांकि पार्टी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कल राजधानी लखनऊ में रहेंगे और संभवत: दोनों नेताओं से बाद में मुलाकात भी कर सकते हैं । राष्ट्रीय लोकदल ने छह सीटों की मांग की है, जबकि सूत्रों के अनुसार महागठबंधन द्वारा दो से तीन सीटे देने की बात चल रही है ।
विज्ञापन
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कल शनिवार को लखनऊ आ रहे है, लेकिन अभी तक उन्हें महागठबंधन के नेताओं की साझा प्रेस कांफ्रेस में आने का न्यौता नहीं मिला है । अगर न्यौता मिलता है तो वह प्रेस कांफ्रेस में जरूर जायेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के इस महागठबंधन में रालोद को दो से तीन लोकसभा सीटे देने पर विचार किया जा सकता है । मंगलवार को रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात भी की थी ।
विज्ञापन
अहमद ने बुधवार को कहा था, 'पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है और पार्टी नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव में छह सीटों की मांग की है, यह सीटें है बागपत, मथुरा, मुजफ्फरनगर, हाथरस, अमरोहा और कैराना ।' उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा सीट तो रालोद के पास पहले ही है अब पांच सीटों की और मांग की गयी है । इस बारे में फैसला पार्टी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तथा बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच बातचीत के बाद तय होगा ।
सपा कार्यालय में मंगलवार को अखिलेश से मुलाकात के बाद रालोद उपाध्यक्ष चौधरी ने कहा था कि अखिलेश के साथ राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई।
उनसे पूछा गया था कि क्या गठबंधन में रालोद को मिलने वाली सीटों पर भी चर्चा हुई इस सवाल को उन्होंने टालते हुये कहा कि 'सीटों की बेचैनी मीडिया को है, सारी बाते साफ होंगी, सस्पेंस बनायें रखें ।' लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन के सवाल को वह टाल गये थे ।