फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jaya kishori motivational speaker

बेटियां इतनी सक्षम बनें कि वे परिवार की जिम्मेदारियां उठा लें : जया किशोरी

Wed, 21 Feb 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 21 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
jaya kishori motivational speaker
लखनऊ। मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने कहा कि एक लड़की को हर तरीके से इतना सक्षम बनना चाहिए कि वह परिवार में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़ी होकर कहे कि मैं परिवार की सारी जिम्मेदारी उठा सकती हूं। इससे एक महिला हर तरीके से शोषण से भी बच जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि बेटियां इतनी सक्षम हों कि वह अकेले ही माता-पिता की सारी जिम्मेदारियां उठा लें तो माता-पिता कभी चार बेटियों पर बेटे की चाह नहीं रखेंगे।
विज्ञापन

डालीबाग के गन्ना संस्थान में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर से आयोजित महिला सशक्तीकरण को समर्पित संवाद वेणी कार्यक्रम में जया किशोरी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता, बेटियों के घर से बाहर निकलने पर कहते हैं कि संभल कर जाना उसी प्रकार बेटे के बाहर निकलने पर यदि गंभीरता बरतें तो वह महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहेंगे। लड़कों की परवरिश तय करती हैं कि उनका व्यवहार कैसा है। कहा कि माता-पिता दोनों ही नौकरी करें लेकिन बच्चे को कभी अकेला न छोड़ें। यह अकेलापन बच्चे को बिगाड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नारी की स्वतंत्रता की सीमाएं न तय हों।
विज्ञापन


अच्छाई व बुराई दोनों से भरा है समाज
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समाज में अच्छाई व बुराई दोनों ही चीजें भरी पड़ी हैं। एक ही मशीन से जूस और कचरा दोनों ही निकलती हैं। हमें इतनी समझ है कि हमें जूस ही पीना है, यह चीज अन्य चीजों पर भी लागू होती है। चुनना आपको है कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत हैं। आगे कहा कि हमें अपना समय वहीं खर्च करना चाहिए जहां पर हमारा रुझान हो। तभी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ छोड़ देना वैराग्य नहीं
एक सवाल के जवाब में कहा कि सब कुछ छोड़ देना वैराग्य नहीं है। वैराग्य या डिटैचमेंट तो उसे कहते हैं कि सबकुछ छूट जाने का डर न हो। कहा कि अकेलापन बड़ी किस्मत से मिलता है। अपनी संगति को इतना एन्जॉय करिए कि दूसरे की जरूरत न ही पड़े। सुबह के पांच मिनट अपने लिए जरूर निकालें। इस अवसर पर डीजी फायर सर्विसेज अविनाश चंद्रा, अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान आदि की मौजूदगी रही। आयोजन में पुलिस विभाग के परिवारों को भी बुलाया गया था। जया किशोरी 1090 कॉल सेंटर भी गईं जहां उन्होंने वहां की कार्यशैली देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed