फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jaya bacchan will inaugrates safai mahotsav tommorow.

जया बच्चन के हाथों होगी शुरुआत, शुभ होगा सैफई?

Thu, 25 Dec 2014 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 25 Dec 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
jaya bacchan will inaugrates safai mahotsav tommorow.

सैफई में रणवीर सिंह स्मृति महोत्सव का कल से शानदार आगाज होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। 26 दिसंबर को महोत्सव का चंदगीराम स्टेडियम में लोकधारा कार्यक्रम से रंगारंग आगाज होगा।

विज्ञापन


इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जया बच्चन करेंगी। बुधवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव व संयोजक सांसद मैनपुरी तेज प्रताप सिंह यादव ने सैफई के पीडब्ल्यूडी डाक गेस्ट हाउस में पत्रकारों को कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि सैफई महोत्सव में इस वर्ष भी संस्कृति का हर रंग होगा। प्रदेश का संस्कृति विभाग यहां तमाम तरह के कार्यक्रम कराएगा। पहले दिन 26 दिसंबर को सुबह हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के साथ हवन-पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चंदगीराम स्टेडियम में सुबह 10 बजे फिल्म अभिनेत्री एवं राज्यसभा सदस्य जया बच्चन उद्घाटन करेंगी। यहां इटावा-मैनपुरी के दो हजार स्कूली बच्चे लोकधारा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

सीएम अखिलेश और सपा सुप्रीमों भी रहेंगे महोत्सव में

jaya bacchan will inaugrates safai mahotsav tommorow.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद रात को महोत्सव पंडाल में देवी जागरण होगा। रतन देवा दिल्ली, इशरतजहां इलाहाबाद व सुरजीत अलबेला कानपुर के कलाकार भक्तिगीतों की सरिता बहाएंगे।

27 दिसंबर की रात आठ बजे से पंजाबी एवं सूफी गायक हंसराज हंस का कार्यक्रम रखा गया है। सैफई महोत्सव में पहली बार ऑल इंडिया प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट में देश की शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

मैच का दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारण होगा। हॉकी मैच 29, 30, 31 को होंगे जबकि फाइनल 01 जनवरी को होगा। इसके साथ ही इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 27 दिसंबर से 7 जनवरी तक होगा। साइकिल मैराथन सहित अन्य कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

पूर्व में वाहनों की खरीद पर मिलने वाली छूट से पहचान बना चुके सैफई महोत्सव में इस बार ऐसी कोई व्यवस्था नहीं रखी गई है। प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष एवं सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव ने बताया कि महोत्सव समिति की ओर से इस तरह का कोई भी प्रस्ताव प्रदेश सरकार को नहीं भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed