फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Javitri Hospital operator filed a case of fraud of Rs 30 lakh against six people

Lucknow News: जावित्री अस्पताल संचालक ने छह पर कराया 30 लाख की ठगी का केस

Tue, 24 Jun 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Javitri Hospital operator filed a case of fraud of Rs 30 lakh against six people
लखनऊ। जावित्री अस्पताल के संचालक डॉ. ईश त्यागी ने छह जालसाजों के खिलाफ जमीन के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में धोखाधड़ी व विश्वासघात की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। कुछ समय पहले जमीन मालिक ने भी सात जालसाजों समेत डॉ. ईश के खिलाफ निगोहां थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


डॉ. ईश के मुताबिक वह पीजीआई इलाके के तेलीबाग में जावित्री अस्पताल चलाते हैं। कुछ माह पहले परिचित गोसाईंगंज के भटवारा निवासी तस्वीर सिंह व निगोहां के राहुल पाल ने पारा के सेवानिवृत्त आईटीआई अधिकारी चंद्र किशोर की निगोहां के पुरहिया गांव स्थित जमीन सस्ते में दिलाने की बात कही थी। सौदा 30 लाख रुपये में हुआ था। डॉ. ईश ने बताया कि 26 अप्रैल को चंद्र किशोर ने जमीन का बैनामा उनके नाम कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टर का आरोप है कि 30 अप्रैल को उन्हें पता चला कि रजिस्ट्री फर्जी है। इतना ही नहीं तस्वीर ने जिसे चंद्रकिशोर बताया था वह असल में आशियाना का राजेश सिंह है। डॉक्टर ने बताया कि ठगी में तस्वीर, राहुल, राजेश के साथ मलिहाबाद निवासी महेंद्र यादव, पारा का रंजीत और हरदोई का सौरभ पटेल भी शामिल है। इस पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जब चंद्रकिशोर को ठगी का पता चला तो उन्होंने भी डॉ. ईश व अन्य छह जालसाजों पर निगोहां थाने में केस करा दिया था। मामले में पुलिस ने सौरभ पटेल और महेंद्र को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed