{"_id":"6334923421da5e2f7e597ba0","slug":"jaunpur-cms-dr-anil-sharma-suspended-accused-of-selling-medicines-to-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : जौनपुर के सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा निलंबित, भर्ती से लेकर दवा बेचने तक का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : जौनपुर के सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा निलंबित, भर्ती से लेकर दवा बेचने तक का आरोप
Thu, 29 Sep 2022 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:35 AM IST
सार
सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शर्मा पर स्टाफ नर्स ने आरोप लगाया था कि वह उसे अश्लील मैसेज भेजते हैं। इसी तरह अस्पताल में आने वाली दवाओं की कालाबाजारी का भी आरोप लगा। कुछ कर्मचारियों ने शोषण तक का आरोप लगाया।
विज्ञापन
medicine
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला चिकित्सालय जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर अनियमित तरीके से भर्ती करने, नर्स को अभद्र संदेश भेजने सहित कई गंभीर आरोप हैं। निलंबन अवधि में उन्हें महानिदेशालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शर्मा पर स्टाफ नर्स ने आरोप लगाया था कि वह उसे अश्लील मैसेज भेजते हैं। इसी तरह अस्पताल में आने वाली दवाओं की कालाबाजारी का भी आरोप लगा। कुछ कर्मचारियों ने शोषण तक का आरोप लगाया। साथ ही उन पर शव वाहन चालकों को शव घर तक ले जाने के लिए रुपये वसूलने, पैरामेडिकल (प्रशिक्षु) छात्रों को अनियमित तरीके से प्रशिक्षण देने, भर्ती करने के भी आरोप लगे। इस पर शासन की ओर से कराई गई जांच में मामला सही पाए जाने पर चिकित्सा विभाग के सचिव रविंद्र ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन