{"_id":"f004729c7b7ed9b9015124279ce1d83e","slug":"jansadharan-special-train-from-lucknow-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ट्रेन से महज 23 घंटे में मुंबई पहुंचिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस ट्रेन से महज 23 घंटे में मुंबई पहुंचिए
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 May 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे मुंबई के लिए रविवार से जनसाधारण स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मात्र 23 घंटे में मुंबई पहुंचाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन 02531 गोरखपुर-मुंबई जनसाधारण स्पेशल 25 मई से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार व रविवार को रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8:25 बजे चलकर दोपहर 1:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
यहां से कानपुर, झांसी, भोपाल, भुसावल और इगतपुरी रुकते हुए अगले दिन दोपहर 12:25 बजे मुंबई पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 02532 मुंबई से 26 मई से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को दोपहर 2:20 बजे चल कर अगले दिन 1:40 बजे लखनऊ होते हुए शाम 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन