फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Janmashtami 2022: CM Yogi and Governor Anandiben Patel wished Janmashtami

Janmashtami 2022: सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Fri, 19 Aug 2022 10:34 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Aug 2022 10:34 AM IST
सार

पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे देश के मंदिर सज कर तैयार है और कान्हा के आने का इंतजार कर रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस पर्व के लिए सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Janmashtami 2022: CM Yogi and Governor Anandiben Patel wished Janmashtami
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। उनका जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय और अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए जन्माष्टमी पर्व मनाने की अपील की है। उधर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


राज्यपाल ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की जनता को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि श्रद्धा, आस्था और विश्वास से परिपूर्ण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का मानव जीवन में विशेष महत्व रहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म अर्थात फल की इच्छा किए बिना कर्म करने का संदेश दिया है जो हमारे जीवन में प्रासंगिक है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि जन्माष्टमी का पर्व देश और समाज में सौहार्द, भाईचारे एवं एकता को और मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन


सड़क हादसे पर दुख दुख जताया
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गाजियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed