'जनता परिवार ने मुलायम को मान लिया नेता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए जनता परिवार एकजुट होगा।
समाजवादी विचारधारा वाले दल के लोगों ने सांप्रदायिक ताकत को रोकने के लिए नेताजी मुलायम सिंह यादव को अगुवा मान लिया है।
नेताजी जल्दी ही तय करेंगे कि दिल्ली में भाजपा के मुकाबले के लिए कितनी सीटों पर कैसे चुनाव लड़ा जाना है। वह सोमवार को कस्बा बदोसरांय स्थित पूर्व विधायक स्व. अशरफी लाल के आवास पर श्रद्धांजलि देने आए थे।
कबीना मंत्री शिवपाल यादव हेलीकॉप्टर से जीआईसी सिरौलीगौसपुर पहुंचे। इसके बाद पूर्व विधायक स्व. अशरफी लाल के आवास पर पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उनके कनिष्ठ पुत्र विजय कुमार यादव से चर्चा करते हुए निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। कहा कि पूर्व विधायक ईमानदार व संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे।
दो दिनों में बाराबंकी जनपद के हमारे दो वरिष्ठ नेता अशरफी लाल व पूर्व मंत्री अनंतराम जायसवाल के निधन से पार्टी को भारी धक्का लगा है।
दुख की घड़ी में पार्टी पूर्व विधायक के परिवार के साथ है और हमेशा साथ रहेगी। इस मौके पर ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप, कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, विधायक सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।