{"_id":"56eef8740502e3e1970016e3dfad304c","slug":"jan-rath-buses-in-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र की ‘इंद्र सेवा’ बनेगी यूपी की ‘जन रथ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंध्र की ‘इंद्र सेवा’ बनेगी यूपी की ‘जन रथ’
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Jan 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में जनता को कूल-कूल बसों का सफर मुहैया कराने वाली ‘इंद्र
विज्ञापन
सेवा’ परिवहन निगम यानी रोडवेज की ‘जन रथ’ बनेगी।
रेलवे की ‘गरीब रथ’ की तर्ज पर रोडवेज इनको साधारण एयरकंडीशन बस के रूप में बनाएगा। 45 सीटों वाली इन बसों में अप्रैल से सफर की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इसका मॉडल मार्च में तैयार हो जाएगा। परिवहन निगम ने ‘जन रथ’ को अपने बेड़े में शामिल करने का फैसला किया। इसकी जिम्मेदारी मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा को सौंपी गई है।
प्रबंध निदेशक ने साधारण एसी बस संचालन करने से पहले आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में चलने वाली साधारण एसी बसों का अवलोकन करने के लिए दो-दो अफसरों की टीम को भेजा था।
इस टीम ने वापस आकर 8 जनवरी को रिपोर्ट फाइल की। प्रबंध निदेशक ने चारों राज्यों की रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद आंध्र प्रदेश की साधारण एसी बस ‘इंद्र सेवा’ के मॉडल को सैद्घांतिक सहमति प्रदान की।
रोडवेज की ‘जन रथ’ बस में भी 45 सीटें होंगी। सूत्रों की माने तो चेसिस को खरीदकर प्राइवेट कंपनी से बस का निर्माण कराने का पर विचार-विमर्श चल रहा है।
पंजाब की जिस कंपनी ने आंध्र की ‘इंद्र सेवा’ को बनाया, उसी को ‘जन रथ’ को संवारने की जिम्मेदारी मिल सकती है।
सूत्र बताते कि जो कंपनी ‘जन रथ’ को बनाएगी तो उसको ही रखरखाव का कार्य सौंपा जाएगा। रोडवेज साल 2014 तक 500 ‘जन रथ’ को बस बेड़े में शामिल करेगा।