{"_id":"69e6f115d7d543deb3017a7a","slug":"jan-akrosh-mahila-pad-yatra-launched-over-failure-to-pass-nari-shakti-vandan-adhiniyam-cm-yogi-joins-in-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति वंदन अधिनियम: भाजपा के जन आक्रोश महिला पद यात्रा में गूंजा देख सपाई बिटिया घबराई, सीएम भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: भाजपा के जन आक्रोश महिला पद यात्रा में गूंजा देख सपाई बिटिया घबराई, सीएम भी हुए शामिल
Tue, 21 Apr 2026 10:49 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:49 AM IST
सार
लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' न पारित होने पर लखनऊ में 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' निकाली गई। इसमें सीएम योगी भी शामिल हुए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जन आक्रोश महिला पद यात्रा
- फोटो : CM Yogi YT Channel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' निकाली गई। पद यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानभवन तक जाएगी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष की वजह से आज महिलाएं सड़कों पर हैं। इनके लिए तो कहावत ही है कि 'देख सपाई बिटिया घबराई'।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं तो सपा-कांग्रेस को वोट नहीं। सभी मातृशक्तियां आने वाले चुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएंगी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि विपक्ष ने मिलकर न सिर्फ अधिनियम गिराया, बल्कि सदन में खुशियां भी मनाईं, तालियां भी बजाईं। इसको लेकर सभी के मन में आक्रोश है। इसके लिए विपक्ष को माफ नहीं करेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ आज देशभर में जो आक्रोश है। उसका प्रतीक लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा। इसके बाद सीएम ने पद यात्रा को रवाना किया।