फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jamiat Ulama-e-Hind Halal Trust said: Our certification process is valid

जमीअत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट ने कहा: हमारी प्रमाणन प्रक्रिया वैध, आरोप लगाने वालों पर करेंगे कानूनी कार्रवाई

Sun, 19 Nov 2023 08:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Nov 2023 08:52 AM IST
सार

नियाज अहमद फारूकी ने कहा कि हलाल प्रमाणीकरण हमारे देश को लाभ पहुंचाने वाली एक महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि है। यह न केवल आयात करने वाले देशों के लिए, बल्कि भारत आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक आवश्यकता है। 

विज्ञापन
Jamiat Ulama-e-Hind Halal Trust said: Our certification process is valid
हलाल प्रमाण पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीअत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट का कहना है कि उसकी प्रमाणन प्रक्रिया भारत में निर्यात के उद्देश्यों और घरेलू वितरण, दोनों के लिए निर्माताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप है। हलाल प्रमाणित उत्पादों की वैश्विक मांग मजबूत है और भारतीय कंपनियों के लिए ऐसा प्रमाणन प्राप्त करना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना (संख्या 25/2022-23) के जरिये भी वैध है। ट्रस्ट का कहना है कि छवि खराब करने के उद्देश्य से लगाए गए निराधार आरोपों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कदम उठाएगा।

विज्ञापन


जमीअत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट के सीईओ नियाज अहमद फारूकी ने कहा कि उपभोक्ता और निर्माता इस प्रकार के प्रमाणन को प्राथमिकता देते हैं। यह बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को उन उत्पादों का उपयोग करने से बचाता है, जो वे कई कारणों से नहीं चाहते हैं। इसलिये यह प्रमाणन बाजार में आवश्यकता आधारित उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। जो लोग ऐसे उत्पादों का उपयोग नहीं करना चाहते, वे इनका उपयोग न करने के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन


नियाज अहमद फारूकी ने कहा कि हलाल प्रमाणीकरण हमारे देश को लाभ पहुंचाने वाली एक महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि है। यह न केवल आयात करने वाले देशों के लिए, बल्कि भारत आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक आवश्यकता है। विशेष रूप से अपने प्रवास के दौरान हलाल प्रमाणित उत्पादों की तलाश करने वालों के लिए, जैसाकि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने भी 6 अप्रैल 2023 के अपने आदेश में रेखांकित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि हम सरकारी नियमों का पालन करते हैं। सभी हलाल प्रमाणन निकायों को एनएबीसीबी (भारतीय गुणवत्ता परिषद के तहत प्रमाणन निकायों के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड) द्वारा पंजीकृत होना आवश्यक है, जो कि जमीअत उलेमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट ने हासिल किया है। एपीडा (भारतीय कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) और दुनिया भर में भारतीय दूतावासों के साथ निकटता से सहयोग करते हुए, हम वैश्विक बाजारों में भारतीय हलाल प्रमाणित उत्पादों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देते हैं।

ट्रस्ट का कहना है कि निर्यात करने के लिए उन देशों में निर्धारित इन अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। जमीअत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट के हलाल प्रमाणपत्र विश्व भर में मान्यता प्राप्त हैं। मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, कतर, संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों ने हमारे प्रमाणपत्र को मान्यता दी है और हमें उनसे मान्यता प्राप्त है। हम विश्व हलाल खाद्य परिषद यानी वर्ल्ड हलाल फूड काउंसिल के सदस्य हैं।

हलाल प्रमाणीकरण के खिलाफ झूठे दावों का प्रचार करने वाले कुछ व्यक्ति सीधे तौर पर हमारे राष्ट्रीय हितों को कमजोर कर रहे हैं। हलाल व्यापार 3.5 खरब डॉलर के महत्वपूर्ण उद्योग के रूप में खड़ा है। भारत को विशेष रूप से ओआईसी देशों और दक्षिण पूर्व एशिया में हमारे महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदारों के साथ निर्यात और पर्यटन में इसके प्रचार से लाभ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed