{"_id":"5df1d5438ebc3e87e35d4032","slug":"jallad-from-uttar-pradesh-will-hang-the-guilty-of-nirbhaya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया को जल्द मिलेगा इंसाफ, बलात्कारियों के गले में यूपी के जल्लाद डालेंगे फांसी का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया को जल्द मिलेगा इंसाफ, बलात्कारियों के गले में यूपी के जल्लाद डालेंगे फांसी का फंदा
Thu, 12 Dec 2019 11:20 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
तिहाड़ जेल की तैयारियों से लग रहा है निर्भया को इंसाफ मिलने की घड़ी नजदीक आ रही है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने यूपी के जेल महकमे के अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्लादों के बारे में जानकारी मांगी है। यूपी की ओर से लखनऊ और मेरठ के दो जल्लादों के बारे में उन्हें जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने जल्लाद की मांग की है। हालांकि किसे और कब फांसी दी जानी है, इसके बारे में नहीं बताया गया है। आनंद कुमार ने बताया कि यूपी में फिलहाल मेरठ और लखनऊ में दो जल्लाद हैं, जिनके बारे में सूचना भेज दे दी गई है।
विज्ञापन
तिहाड़ प्रशासन अगर दोनों जल्लादों की मांग करता है, तो ये उपलब्ध करा दिए जाएंगे। फिलहाल मेरठ के जल्लाद को तिहाड़ भेजने के लिए मंजूरी दी गई है। जरूरत हुई तो लखनऊ के जल्लाद को भी भेजा जा सकता है। आनंद कुमार ने बताया कि जल्लादों को बतौर रिटेनर रखा जाता है। इसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये महीना दिया जाता है।