फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jal Nigam executive engineer beaten to death in Sultanpur.

UP News: सुल्तानपुर में जल निगम के अभियंता की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या, सहयोगियों पर शक

Sat, 17 Aug 2024 12:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Aug 2024 12:50 PM IST
सार

अधिशासी अभियंता शहर कोतवाली के विनोबापुरी मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। सुबह उनसे मिलने के लिए एक अनजान शख्स आया था। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गईं। ड्राइवर को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Jal Nigam executive engineer beaten to death in Sultanpur.
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (फाइल फोटो) जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता की शनिवार सुबह उनके आवास पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात में जल निगम के सहायक अभियंता और उसके सहयोगी का नाम सामने आ रहा है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस एक्सईएन के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या की वजह पता करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन संतोष कुमार (52) विनोबापुरी मोहल्ले में किराए के मकान में अकेले रहते थे। वह फरवरी 2023 से यहां तैनात थे। शनिवार सुबह 9.15 बजे संतोष को मरणासन्न हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जल निगम में तैनात सहायक अभियंता अपने एक साथी के साथ सुबह करीब 8.15 बजे एक्सईएन के आवास पर पहुंचा था। दोनों ने एक्सईएन के ड्राइवर संदीप को दही जलेबी लाने के लिए भेज दिया था। कुछ देर बाद जब ड्राइवर कमरे पर लौटा तो देखा कि एक्सईएन के मुंह पर टेप चिपका हुआ था और दोनों लोग उन्हें पीट रहे थे। ड्राइवर के शोर मचाने पर दोनों हमलावर वहां से भाग निकले। इसी बीच वहीं पास में रहने वाले जल निगम के कर्मचारी केदारनाथ को मारपीट की सूचना मिली तो वह अपने साथियों के साथ एक्सईएन के आवास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक्सईएन को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को ड्राइवर पर भी शक है इसलिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये घटनाक्रम उसी ने पुलिस से साझा किया है। हत्या में शामिल अधिकारी और उसके साथी की धरपकड़ के लिए एसपी सोमेन बर्मा ने चार टीमें लगा दी हैं।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने दिया बयान

जांच करने पहुंचे डीएम-एसपी

Jal Nigam executive engineer beaten to death in Sultanpur.
इसी मकान में रहते थे संतोष कुमार। - फोटो : amar ujala

एक्सईएन की हत्या की सूचना मिलते ही सुबह 9.30 बजे एसपी सोमेन बर्मा जांच करने उनके आवास पर पहुंचे। कुछ ही देर में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना भी वहां आ गईं। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए। डीएम कुछ देर बाद वहां से चली गईं लेकिन एसपी करीब दो घंटे तक जांच पड़ताल करते रहे।

बलिया के रहने वाले थे संतोष
एक्सईएन संतोष कुमार मूलरूप से बलिया के रहने वाले थे। एक्सईएन का प्रयागराज में भी मकान है, जहां उनका परिवार रहता है। पुलिस अफसरों ने संतोष की मौत की सूचना उनके घरवालों को दे दी है।

अधिशासी अभियंता के ड्राइवर संदीप का बयान:


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed