फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jal nigam emploee suicide, case on officer

जलनिगम कर्मी ने लगाई फांसी, बेटी ने अधिशासी अभियंता पर दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 24 Mar 2021 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
jal nigam emploee suicide, case on  officer
इंदिरानगर के राजीवनगर निवासी राम प्रकाश साहनी (54) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह उनका शव कमरे में पंखे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। कमरे एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें सीतापुर में तैनात अधिशासी अभियंता कमलेश सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनकी वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है। जिसके आधार पर रामप्रकाश की बेटी ने सीतापुर में तैनात अधिशासी अभियंता कमलेश सिंह इंदिरानगर थाने में खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राजीव नगर निवासी राम प्रकाश साहनी जलनिगम में तैनात थे। मंगलवार सुबह 9.30 बजे करीब शालिनी साहनी पिता को बुलाने के लिए कमरे की तरफ गई थी। जहां उसे राम प्रकाश रस्सी के सहारे लटकते मिले। पिता की हालत देख शालिनी चीख पड़ी। शोर मचने पर परिवार के बाकी सदस्य भी आ गए। पंखे के हुक में फं सी रस्सी काट कर राम प्रकाश को नीचे उतारा गया। शालिनी किसी तरह से पिता को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने राम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लगाया था कमलेश पर प्रताड़ना का आरोप
प्रभारी निरक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक सूचना मिलने पर एसआई विशाल यादव को रामप्रकाश के घर भेजा गया। कमरे की पड़ताल के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें सीतापुर में तैनात अधिशासी अभियंता कमलेश सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। बेटी शालिनी के मुताबिक सुसाइड नोट में ऑफिस के काम को लेकर हमेशा तनाव में रहते थे। इसकी चर्चा वह परिवारीजनों से कई बार किया है। सुसाइड नोट के आधार पर शालिनी ने कमलेश सिंह के खिलाफ इंदिरानगर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed