फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jal Jeevan Mission is working in 66 districts in Uttar Pradesh.

यूपी: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- प्रथम चरण में प्रदेश के 66 जिलों में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे काम

Mon, 11 Apr 2022 09:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Apr 2022 09:53 PM IST
सार

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सरकार ने पांच वर्षां में तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये का बजट देने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission is working in 66 districts in Uttar Pradesh.
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जल जीवन मिशन देश के और प्रदेश के विकास को एक नई गति दे रहा है। पिछले तीन वर्षों से कम समय में जिस तरह से घरों में नल से जल पहुंचा है वह जन आकांक्षाओं और जन भागीदारी की एक बड़ी मिसाल है। यह बात जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस के दौरान कही।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में संचालित हो रही हर घर नल योजना की प्रगति का ब्योरा पेश कर रहे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सरकार ने पांच वर्षां में तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये का बजट देने का प्रावधान किया। जिससे कि हर घर नल से जल पहुंच सके। पानी के लिए किसी को भटकना न पड़े। दुर्गम पहाड़ी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी साफ मिले और घर की महिलाओं को पानी की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाए।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को मूर्त रूप देने के लिए जल प्रबंधन को बेहतर करने के लिए यूपी में तीव्र गति से काम हो रहे हैं। लाखों परिवारों के जीवन में सुधार हो रहा है। प्रथम चरण में बुंदेलखंड और विंध्य के साथ-साथ प्रदेश के 66 जिलों में घर-घर शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल के क्षेत्र में निरंतर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री का मानना है कि देश के विकास के लिए पानी की बाधा समाप्त होना बहुत जरूरी है। देश की नदियों के जल का सदुपयोग हो किसानों के खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचे यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है।

मात्र दो वर्षों में 49 प्रतिशत घरों में नल से शुद्ध पानी पहुंचा
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने से पहले देश के केवल 16 प्रतिशत घरों में ही नल से जल की सुविधा उपलब्ध थी जबकि जल जीवन मिशन की शुरुआत के बाद मात्र दो वर्षों में 49 प्रतिशत घरों में नल से शुद्ध पानी पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2024 तक हर ग्रामीण को शुद्ध जल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है जिसे पूरा करने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जल मंत्रालय भी प्रयास कर रहा है।


उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के साथ ही प्रदेश के 66 जिलों में गांव-गांव तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर युद्धस्तर से कार्य चल रहा है। प्रदेश भर में ऑनगोईंग योजनाओं (नई योजनाओं) के तहत कुल 913537 घरों में पानी के कनेक्शन देकर शुद्ध जलापूर्ति शुरु करा दी गई है। प्रदेश में पुरानी योजनाओं की मरम्मत कर नए सिरे से (रेट्रोफिटिंग योजना) 1644139 घरों को पानी के कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed