{"_id":"687a444c21224d8e5c0b37b5","slug":"jaitipur-station-non-interlocking-work-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1298108-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ जंक्शन झांसी पैसेंजर 29 से पांच दिन तक रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ जंक्शन झांसी पैसेंजर 29 से पांच दिन तक रहेगी निरस्त
विज्ञापन
जैतीपुर स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 37 ट्रेनें होंगी प्रभावित
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कानपुर रेलखंड पर जैतीपुर स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लखनऊ जंक्शन झांसी पैसेंजर ट्रेनें 29 जुलाई से दो अगस्त तक निरस्त रहेगी। वहीं शताब्दी सहित 24 ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी तथा नौ ट्रेनें जैतीपुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। वंदे भारत एक्सप्रेस बदले हुए समय से चलाई जाएगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 51813 झांसी लखनऊ जंक्शन पैसेंजर व 51814 लखनऊ जंक्शन झांसी पैसेंजर पांच दिन निरस्त रहेगी। वहीं 22 जुलाई से दो अगस्त के बीच दरभंगा दिल्ली स्पेशल (04071), साबरमती एक्सप्रेस (19410), बरौनी ग्वालियर मेल (11124), गोरखपुर यशवंतपुर (12591), जोगबनी आनंदविहार (14093), राप्तीसागर (12511), साबरमती लखनऊ एक्सप्रेस (19401), शताब्दी एक्सप्रेस (12004), ओखा गोरखपुर (15046), गोरखपुर बांद्रा अंत्योदय एक्सप्रेस (22922), छपरा आनंदविहार (15305), एर्नाकुलम (12521), जनसाधारण एक्सप्रेस (15269) सहित कुल 24 ट्रेनें रास्ते में पंद्रह मिनट से ढाई घंटे तक रोककर चलाई जाएंगी। इसी क्रम में 22426 आनंदविहार अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस आनंदविहार से 50 मिनट देरी से शाम सात बजे रवाना होगी। वहीं 14124 कानपुर सेंट्रल मां वेल्हा देवी प्रतापगढ धाम 28 को आधे घंटे देरी से कानपुर से चलेगी।
जैतीपुर में नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि 55345 लखनऊ कासगंज पैसेंजर, 64203 लखनऊ जंक्शन कानपुर सेंट्रल मेमू, 64211 लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू, 64255 उत्तरेटिया कानपुर मेमू 23 जुलाई से दो अगस्त तक जैतीपुर में नहीं रुकेगी। 51814 लखनऊ जंक्शन झांसी पैसेंजर 23 से 28 जुलाई तक, 55346 कासगंज लखनऊ पैसेंजर, 64204 कानपुर लखनऊ जंक्शन मेमू, 64212 कानपुर लखनऊ जंक्शन मेमू, 64214 कानपुर लखनऊ जंक्शन मेमू 31 जुलाई से दो अगस्त तक जैतीपुर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं करेगी।