फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jain Dharm tirthankar Adinath's statue will be installed in Lucknow.

Lucknow: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की 21 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित

Wed, 14 Jun 2023 05:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Jun 2023 05:16 PM IST
सार

जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर आदिनाथ भगवान की 21 फीट की प्रतिमा काकोरी स्थित जैन मंदिर में स्थापित की जाएगी। जून के अंतिम सप्ताह में आचार्य विशुद्ध सागर महा मुनिराज के सानिध्य में इसके अनावरण का भव्य आयोजन होगा।
 

विज्ञापन
Jain Dharm tirthankar Adinath's statue will be installed in Lucknow.
आदिनाथ भगवान की 21 फुट की प्रतिमा तैयार है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर आदिनाथ भगवान की 21 फीट की पद्मासन (बैठने की मुद्रा) प्रतिमा स्थापित होगी। काकोरी स्थित जैन मंदिर में इसकी प्राण प्रतिष्ठा एक साल में होगी। हालांकि, प्रतिमा को देखने के लिए अभी से जमावड़ा लगने लगा है।

विज्ञापन


प्रदेश में पद्मासन की यह पहली प्रतिमा है, जो एक पत्थर पर बनाई गई है। इसे वेदी पर विराजमान कर दिया गया है। जून के अंतिम सप्ताह में आचार्य विशुद्ध सागर महा मुनिराज के सानिध्य में इसके अनावरण का भव्य आयोजन होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मनोज बाजपेयी ने दिए सफलता के टिप्स, बोले- अंग्रेजी भाषा नहीं एक स्किल है, हर कोई इसे सीखे...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सरकारी गवाह बना गौरव डालमिया: ईडी के सामने महाठग संजय शेरपुरिया का भंडाफोड़ा, झांसा देकर फंसाया था


भगवान पार्श्वनाथ धाम काकोरी के ट्रस्टी विशाल जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को मकराना (राजस्थान) के मूर्तिकार मदनलाल ने आकार दिया है। इसे बनाने में करीब छह महीने का समय लगा है।

आचार्य विशुद्ध सागर महा मनिराज सोनारगिरि में हैं। उनसे प्रतिमा का अनावरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद पंचकल्याणक के शुभ मुहूर्त की तारीख तय होगी। विशाल जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ के दर्शन से मन में सुख शांति की अनुभूति होती है। श्रद्धालुओं पर उनकी कृपा बरसती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed