फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jail warder raped girl student, held her hostage

Lucknow News: छात्रा से जेल वार्डर ने किया दुष्कर्म, बनाया बंधक

Tue, 22 Oct 2024 06:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Jail warder raped girl student, held her hostage
गोसाईंगंज। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से जिला जेल लखनऊ के वार्डर प्रदीप धामा ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। इसके बल पर अपने आवास पर उसे बंधक बनाकर शोषण करता रहा। सोमवार को गोसाईंगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर की रहने वाली युवती के मुताबिक, पिछले वर्ष सात सितंबर को वह दिल्ली से घर आ रही थी। टिकट कन्फर्म न होने पर बागपत के खेड़का निवासी प्रदीप ने उन्हें ट्रेन में आधी सीट दी थी। सफर के दौरान शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने हामी भरते हुए करिअर के बाद शादी की बात कही और सुल्तानपुर में उतर गई। अगले महीने वह फिर लखनऊ आ रही थीं तभी प्रदीप ने कुछ काम के बहाने उन्हें बस से गोसाईंगंज थाने के पास उतार लिया। फिर मोहरी खुर्द स्थित जेल काॅलोनी में अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर उनको कॉल कर बुलाया। विरोध पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता गोसाईंगंज स्थित आरोपी के सरकारी आवास पर पहुंची तो प्रदीप ने चार दिन तक बंधक बनाकर उनका शोषण किया। कई बार उनके घर पर भी आकर गंदा काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की बात होने पर भागा आरोपी

छात्रा के मुताबिक पांच सितंबर 2024 को प्रदीप के घरवालों ने उन्हें शादी की बात करने के लिए बाराबंकी के हैदरगढ़ बुलाया। वहां दहेज में 15 लाख की मांग की। आरोपी ने बिना दहेज शादी की बात की और फिर मोबाइल बंद कर भाग निकला। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed