{"_id":"60c500328ebc3e33055a366a","slug":"jail-lko-city-news-lko5821834183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : आदर्श कारागार में कैदी ने महिला डिप्टी जेलर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : आदर्श कारागार में कैदी ने महिला डिप्टी जेलर पर किया हमला
Sun, 13 Jun 2021 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:12 AM IST
सार
डिप्टी जेलर का शोर सुनकर गोदाम के बाहर मौजूद जेलर वीरेंद्र वर्मा जेलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने कैदी को पकड़ा।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श कारागार में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे डिप्टी जेलर रेखा पटेल गल्ला गोदाम में कैदियों के भोजन के लिए राशन निकलवा रही थीं। इसी बीच गल्ला गोदाम का काम देखने वाले कैदी कमलेश से उन्होंने राशन की तौल करने को कहा तो कैदी तौल करने के बजाय उनसे उलझ गया।
विज्ञापन
इस दौरान कैदी ने उन पर हमला बोल दिया।
डिप्टी जेलर का शोर सुनकर गोदाम के बाहर मौजूद जेलर वीरेंद्र वर्मा जेलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने कैदी को पकड़ा। उसे बैरक में बंद करा दिया। जेलर वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि चपरा पूर्वी थाना धनकटवा जिला संतकबीरनगर निवासी कमलेश को हत्या के आरोप में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और वह 13 साल से जेल में है।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में शासन के आदेश पर उसे जिला जेल बस्ती से आदर्श कारागार में शिफ्ट किया गया था। जेल काटने के दौरान उसे गल्ला गोदाम के काम में लगाया गया था। गोसाईंगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कैदी के खिलाफ महिला अफसर से मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन