फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jail bharo andolan of ralod

रालोद का जेल भरो आंदोलन आज से

Tue, 14 Jan 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jan 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
jail bharo andolan of ralod

किसानों की मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के दौरान

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल ने मंगलवार से जेल भरो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

सोमवार को रालोद ने राजधानी समेत प्रदेश भर में धरना, प्रदर्शन किए।


राजधानी में रालोद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय से जुलूस के रूप में हजरतगंज चौराहे की तरफ मार्च किया।

कुछ देर सांकेतिक जाम भी लगाया। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

चौहान ने बताया कि गन्ना किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन को जा रहे कार्यकर्ताओं को मुजफ्फरनगर प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया।

इसके विरोध में मंगलवार से वहां से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह की अगुवाई में गिरफ्तारियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed