फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jagdambika pal attacked on salman khurshid

जगदंबिका पाल ने विदेश मंत्री पर लगाया संगीन आरोप

Sat, 15 Mar 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Mar 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
jagdambika pal attacked on salman khurshid

जगदंबिका पाल ने कहा कि सलमान की पत्नी द्वारा चलाए जा रहे डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट ने निशक्तों को उपकरण बांटने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा किया।

विज्ञापन


ट्रस्ट ने सिद्धार्थनगर के 24 निशक्तों को जिस कैंप में उपकरण बांटने का दावा किया है, वह कैंप लगा ही नहीं।

उन्होंने सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी और घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

जाकिर हुसैन के नाम पर लूट रहे पैसा

jagdambika pal attacked on salman khurshid

राजधानी में अपने निवास पर खबरनवीसों से मुखातिब पाल ने कहा, तीन दिन से विदेश मंत्री सलमान उन पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उनका सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है।

विधायक, मंत्री और सांसद रहते कभी उन पर अंगुली नहीं उठी। इसके विपरीत सलमान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन जैसे बड़े नेता के नाम पर बने ट्रस्ट में निशक्तों की मदद के लिए आया धन हड़प लिया।

निशक्तों को उपकरण बांटने के लिए ट्रस्ट को 2009-10 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से 71 लाख रुपये मिले थे।

इस धन से अन्य जिलों के साथ ही सिद्धार्थनगर में भी 24 निशक्तों को उपकरण बांटे जाने थे। पड़ताल कराई तो अन्य जिलों की तरह सिद्धार्थनगर में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर के नाम, पते फर्जी

jagdambika pal attacked on salman khurshid

उन्होंने कहा, कैंप में चार निशक्तों को ट्राइसाइकिल, पांच को व्हील चेयर, पांच को बीएल क्रीचेज, दो को वॉकर, दो को वॉकर स्टिक और सात को हियरिंग एड बांटे जाने थे।

निशक्तों की सूची में अधिकतर नाम व पते फर्जी हैं। जिनके पतों की तस्दीक हुई उन्होंने 25 जनवरी 2010 के कैंप में उपकरण मिलने से इन्कार किया है।

विज्ञापन

मोदी की तारीफ, भाजपा की ओर बढ़े पाल

jagdambika pal attacked on salman khurshid

लोकसभा और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले जगदंबिका पाल जल्द भाजपा में शामिल होंगे।

उन्होंने बुधवार को इशारों ही इशारों में इसके संकेत दिए। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि लोकसभा चुनाव वह डुमरियागंज सीट से ही लड़ेंगे।

इस दौरान उन्होंने दिल खोलकर नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की।

अभी कर रहे हैं चिंतन

jagdambika pal attacked on salman khurshid

जगदंबिका पाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस और लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद वे अपने क्षेत्र के लोगों से राय लेने गए थे। काफी लोगों से बात हुई है।

उनकी राय के आधार पर वह चिंतन कर रहे हैं। एक-दो दिन में भविष्य की रणनीति तय करेंगे। किस पार्टी में जाएंगे, इसका सीधा जवाब न देते हुए इशारों ही इशारों में बता दिया कि उनकी अगली मंजिल भाजपा होगी।

मोदी के गुजरात मॉडल पर उन्होंने कहा, वह अच्छी बातें कर रहे हैं, आप भी सहमत हैं और हम भी।

अब कम्युनल-सेक्युलर का सवाल नहीं

jagdambika pal attacked on salman khurshid

क्या मोदी में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, यह फैसला तो जनता करती है।

लोकतंत्र में आम लोगों को अपील करने वाले नेताओं से पीएम बनने की उम्मीद रखी जाती है। वह (मोदी) देश को लीड कर रहे हैं, आप लोग दिखा रहे हैं।

अब कम्युनल-सेक्युलर का सवाल नहीं है। अब गुड गवर्नेंस, जीडीपी, दस करोड़ नए युवा वोटर, रोजगार के अवसर की बात करने वालों को पसंद किया जाएगा।

पीएम वही होगा जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों को आकर्षित करता हो। भाजपा नेता कल्याण सिंह से नाराजगी के सवाल पर जगदंबिका पाल ने कहा, राजनीति में स्थायी मित्र और शत्रु नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed