{"_id":"64d89ef0bd776916bf0fb3d5","slug":"jagadguru-paramhansacharya-says-he-will-go-to-nooh-for-yatra-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh: सरयू जल व रामजन्मभूमि की मिट्टी लेकर नूंह जाएंगे परमहंसाचार्य, बोले- अधूरी यात्रा को पूरा करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh: सरयू जल व रामजन्मभूमि की मिट्टी लेकर नूंह जाएंगे परमहंसाचार्य, बोले- अधूरी यात्रा को पूरा करूंगा
Sun, 13 Aug 2023 03:17 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Aug 2023 03:17 PM IST
सार
जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने एलान किया है कि वह 28 अगस्त को नूंह जाएंगे और बजरंग दल की अधूरी यात्रा को पूरा करेंगे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जगद्गुरू परमहंसाचार्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा मेवात के नूंह में हुई हिंसा से आहत जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने 28 को नूंह जाने का एलान किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बजरंग दल द्वारा जो यात्री निकाली गयी थी वह हिंसा के चलते अधूरी रह गयी। अधूरी यात्रा को पूरी करने वे नूंह जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रामजन्मभूमि की मिट्टी व सरयू जल लेकर वे नूंह पहुंचेंगे और वहां स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर जेहाद व हिंदू विरोधी मानसिकता समाप्त हो ऐसी प्रार्थना करेंगे। साथ ही हिंसा में मारे गए लोगों को वैदिक विधिविधान पूर्वक श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामजन्मभूमि के पुजारियों को मिलेगी सरकारी स्तर की सुविधा, सैलरी बढ़ेगी, आवास और अवकाश भी दिया जाएगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दीपोत्सव पर रिकॉर्ड 21 लाख दीये जलाकर रामनगरी को जगमग करेगी योगी सरकार, वर्चुअल जुड़ सकेंगे लोग
उन्होंने सनातन धर्मियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक लोग उनके साथ नूंह के लिए प्रस्थान करें। उन्होंने सरकार से पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठायी है।