{"_id":"5d1afd1f8ebc3e3ca70ae5e2","slug":"j-p-nadda-lucknow-visit-on-july-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जुलाई को लखनऊ आएंगे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मंत्रिमंडल विस्तार पर करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जुलाई को लखनऊ आएंगे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मंत्रिमंडल विस्तार पर करेंगे मंथन
Tue, 02 Jul 2019 12:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : फाइल फोटो
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जुलाई को लखनऊ आएंगे। वह भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ प्रदेश कैबिनेट में फेरबदल को लेकर मंथन करेंगे। वह सदस्यता अभियान की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा प्रदेश प्रभारी के रूप में लोकसभा चुनाव में प्रदेश भर में सक्रिय रहे। पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद 5 जुलाई को वह पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। इसके मद्देनजर लखनऊ में रोड शो व भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
नड्डा भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल व अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि वह मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विस्तार को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
वह 6 जुलाई से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा भी करेंगे। संभावना है कि नड्डा व योगी 6 जुलाई को वाराणसी जाएंगे जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू किए जाने के लिए होने वाले समारोह में शामिल होंगे।