फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ivf facility in lohia sansthan

Lucknow News: लोहिया संस्थान में शुरू होगा आईवीएफ सेंटर

Fri, 03 Mar 2023 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
ivf facility in lohia sansthan
लोहिया संस्थान शासी निकाय की बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईवीएफ सेंटर शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसी तरह हॉस्टल के विस्तार की योजना पर भी मुहर लगी। बैठक में रिप्रोडक्टिव मेडिसिन विभाग को लेवल एक से लेवल दो में उच्चीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत अब यहां इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) की सुविधा शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन

संस्थान में अध्ययनरत एमबीबीएस एवं बीएससी नर्सिंग छात्रों के लिए हॉस्टल के विस्तार को मंजूरी दी गई। इसी तरह सीनियर एवं जूनियर रेजीडेंट के लिए हास्टल सुविधा पीपीपी मॉडल पर बनाने का निर्णय लिया गया। एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग एवं इन्टर्न डॉक्टरों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा शुरू करने को भी मंजूरी दी गई। तय किया गया कि चार नई बसें खरीदी जाएंगी। संस्थान में उपकरणों एवं अन्य सामग्री को निष्प्रयोज्य घोषित करने के लिए एसजीपीजीआई की पाॅलिसी अपनाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, निदेशक प्रो सोनिया नित्यानंद सहित बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed