फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI: Take admission in 20 new courses including drone pilot

आईटीआई : ड्रोन पायलट सहित 20 नए कोर्स में लें प्रवेश

Mon, 12 May 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
ITI: Take admission in 20 new courses including drone pilot
लखनऊ। राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थी इसी सत्र से सामान्य व्यावसायिक कोर्स के साथ ही ड्रोन पायलट, सोलर, पैनल रोबोटिक्स सहित करीब 20 नए कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। इनमें दो वर्षीय व्यावसायिक अध्ययन के साथ एक वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स करने की भी सुविधा मिलेगी। कोर्स के जरिये कंपनी की मांग के आधार पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजधानी व प्रदेश के राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस बार से 98 पुराने व्यावसायिक के साथ करीब 20 नए कोर्स के लिए भी आवेदन होंगे। इनमें कॉस्मोटोलॉजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, ड्राफ्टमैन व सोलर पैनल, एआई, ड्रोन तकनीक सहित अन्य कोर्स शामिल हैं। हालांकि, इन कोर्सों में छह महीने और एक साल का विशेष प्रशिक्षण कोर्स भी शामिल है।
विज्ञापन

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार, आईटीआई के विभिन्न व्यवसाय में एक वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था है। इसी के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय के मानक पर एनसीवीटी व एससीवीटी के प्रशिक्षण संस्थानों में कंपनी की मांग के आधार पर नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। एससीवीटी के संयुक्त निदेशक अनिल वर्मा ने बताया कि लखनऊ मंडल में 36 राजकीय व 105 से अधिक निजी आईटीआई संचालित हैं। टाटा कंपनी के सहयोग से अलीगंज आईटीआई परिसर में शुरू हुए चार नए कोर्स के साथ ही अन्य एक वर्षीय कोर्स शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीवीटी के मानक पर शुरू होंगे ये कोर्स
एनसीवीटी के मानक पर एक वर्षीय कोर्स में फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, इंटीरियर डिजाइनिंग एंड डेकोरेशन के कोर्स शामिल हैं। इसके आलवा, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, कंप्यूटर एडेड इंब्राईनिंग,कॉस्मेटोलॉजी के कोर्स में प्रवेश होंगे। इसी तरह टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से इंड्रस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मेन्युफैक्चरिंग, थ्री डी पेंटिंग व अन्य कोर्स में प्रवेश की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed