फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI students will study about energy sources

Lucknow News: ऊर्जा स्रोतों के बारे में पढ़ाई करेंगे आईटीआई के विद्यार्थी

Sat, 23 Nov 2024 04:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
ITI students will study about energy sources
लखनऊ। आईटीआई के विद्यार्थी अब विभिन्न ऊर्जा स्रोतों की पढ़ाई करेंगे। इसके लिए यूपीनेडा के सहयोग से शुरू होने वाले कोर्स में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। दो साल के इस कोर्स के साथ स्वरोजगार से जुड़ने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन



विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक, सोलर और पवन ऊर्जा की नई तकनीक के बारे में पढ़ाया जाएगा। ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोतों की जानकारी देने के साथ सोलर पैनल डिजाइन के बारे में पढ़ाया जाएगा। कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को यूपीनेडा के सहयोग से कंपनियों में इलेक्ट्रिकल टेक्निशियन, सोलर मेंटेनेस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैसे पदों पर नौकरी करने का भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


आईटीआई के जेडी अनिल वर्मा ने बताया कि नया कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए विभाग काम कर रहा है। आईटीआई में सोलर टेक्निशियन इलेक्ट्रिकल और सोलर पैनल डिजाइन के एक साल के कोर्स चलाए जा रहे हैं। पाठ्यक्रमों को अपडेट कर दो साल का कोर्स शुरू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को सोलर टेक्निशियन बनने की योग्यता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed