{"_id":"58ae708a4f1c1b3d32b24367","slug":"iti-instructor-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्शन ड्यूटी पर जाते वक्त मास्टर ट्रेनर की मौत, चुनाव आयोग देगा 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्शन ड्यूटी पर जाते वक्त मास्टर ट्रेनर की मौत, चुनाव आयोग देगा 10 लाख
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Feb 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में चौथे चरण का चुनाव चल रहा है। चुनाव ड्यूटी पर जा रहे मास्टर ट्रेनर की मौत पर चुनाव आयोग ने परिवार को 10 लाख आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। एडीएम ने तत्काल पहुंचकर पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद की।
विज्ञापन
रायबरेली में चुनाव ड्यूटी में जा रहे आईटीआई अनुदेशक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी की मुताबिक आईटीआई अनुदेशक तपेश्वर नाथ मिश्र बाइक से चुनाव ड्यूटी पर रायबरेली से सलोन जा रहे थे। रास्ते में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं उर्मिला स्कूल में सुबह ईवीएम खराब होने पर भाजपा प्रत्याशी और समर्थकों ने हंगामा किया। इसके अलावा विधायक अखिलेश सिंह की बूथ के अंदर रहने के चलते डीएम और एसपी से झड़प हुई।
विज्ञापन