{"_id":"66e636f3906d2b3adc093a9d","slug":"it-took-48-hours-to-change-the-transformer-last-night-in-darkness-lucknow-news-c-13-1-lko1029-874157-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रांसफार्मर बदलने में लग गए 48 घंटे, अंधेरे में बीती रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रांसफार्मर बदलने में लग गए 48 घंटे, अंधेरे में बीती रात
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर में गहरू उपकेंद्र से जुड़े 50 से ज्यादा घरों में 48 घंटे तक बिजली नहीं आई। बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर बदलने में इतना समय लग गया, जिससे उपभोक्ता शुक्रवार रात भर अंधेरे में रहे। गहरू नहर पुलिया के पास लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक तकनीकी खराबी आ गई। ग्रामीणों के शिकायत करने पर भी ट्रांसफार्मर तुरंत नहीं बदला गया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गाड़ी ट्रांसफार्मर लेकर पहुंची। हालांकि, कुछ देर बाद ही लौट गई। एसडीओ का कहना था कि यह ट्रांसफार्मर गारंटी पीरियड वाला नहीं था।
ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार रात दूसरा ट्रांसफार्मर पहुंच तो गया, लेकिन उससे एलटी लाइन में सप्लाई नहीं जोड़ी गई। इससे लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह 11 बजे सप्लाई जोड़ी गई। एसडीओ आफताब आलम ने बताया कि शुक्रवार रात को ही ट्रांसफार्मर बदलकर सप्लाई चालू कर दी गई थी। विद्युत विभाग की लापरवाही से बंथरा में शुक्रवार शाम एलटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई। गहरू पावर हाउस के रसूलपुर फीडर से कई किसानों के ट्यूबवेलों पर एलटी लाइन गई है। शुक्रवार को यहां बचान खेड़ा के किसान दीपू यादव मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान नहर के किनारे पड़े तार की चपेट में उनकी भैंस आ गई। दीपू का कहना है कि उन्होंने तुरंत उपकेंद्र सहित एसडीओ को भी सूचना दी, पर सुनवाई नहीं हुई। वहीं, एसडीओ का कहना है कि सूचना मिलने के बाद ही कर्मचारी को भेजकर ट्रांसफार्मर से उस लाइन की सप्लाई ठप करा दी गई थी। पीड़ित को आर्थिक मदद के लिए संस्तुति कर दी गई है।