फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT Team orders Nikant and Sukant Jain to appear before it with documents in Invest UP commission-taking case

इन्वेस्ट यूपी में कमीशनखोरी: आयकर विभाग ने निकांत व सुकांत जैन को किया तलब, दस्तावेजों के साथ पेश होने का आदेश

Sat, 20 Sep 2025 09:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 09:54 AM IST
सार

इन्वेस्ट यूपी में कमीशनखोरी मामले में आयकर विभाग ने निकांत व सुकांत जैन को तलब किया है। दोनों को दस्तावेजों के साथ पेश होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले निकांत जैन को गिरफ्तार किया गया था, फिलहाल वह जमानत पर है। 

विज्ञापन
IT Team orders Nikant and Sukant Jain to appear before it with documents in Invest UP commission-taking case
निकांत जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन्वेस्ट यूपी में कमीशनखोरी करने के आरोप में गिरफ्तार बिचौलिए निकांत जैन को आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने तलब कर लिया है। फिलहाल वह जमानत पर है। निकांत के साथ उसके भाई सुकांत को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों, परिजनों समेत सभी बैंक खातों, लॉकर और निवेश से जुड़े दस्तावेजों के साथ आने को कहा है। इस मामले में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश को भी तलब किया जा सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने दो दिन पहले निकांत और सुकांत को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर इन्वेस्टिगेशन विंग के कार्यालय में तलब किया है। आयकर विभाग बीते करीब तीन माह से इनकी कंपनियों की पड़ताल कर रहा था। अब पूछताछ करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

पांच फीसदी कमीशन मांगने के आरोप

निकांत जैन को सोलर पी-6 कंपनी से उसके प्रोजेक्ट को इन्वेस्ट यूपी से मंजूर कराने के बदले पांच फीसदी कमीशन मांगने के आरोप में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। निकांत को इन्वेस्ट यूपी के तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश का करीबी बताया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस अभिषेक प्रकाश को थमाई जा चुकी है चार्जशीट

इस प्रकरण के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया था। वहीं पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने बीते दिनों निकांत जैन के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल किया है। वहीं आईएएस अभिषेक प्रकाश को नियुक्ति विभाग द्वारा चार्जशीट थमाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed