फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT raid on places of galant group

Income Tax Raid: गैलेंट ग्रुप की फैक्टरियों, दफ्तर और मालिक के आवास पर छापा, 35 गाड़ियों से पहुंचीं टीम

Thu, 27 Apr 2023 12:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Apr 2023 12:54 AM IST
सार

आयकर की टीम ने गोरखपुर में गैलेंट समूह के बैंक रोड स्थित कार्यालय, गीडा स्थित फैक्टरी और बरगदवां इलाके में निदेशक के आवास पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। गैलेंट ग्रुप, गोरखपुर और गुजरात के कच्छ में स्थित उत्पादन इकाइयों के माध्यम से प्रतिवर्ष एक मिलियन टन से अधिक सरिया का उत्पादन करता है।

विज्ञापन
IT raid on places of galant group
- फोटो : amar ujala

विस्तार

आयकर की टीमों ने पूर्वांचल के बड़े समूह गैलेंट ग्रुप की कई फैक्ट्रियों और शहर के एक बड़े बिल्डर के यहां बुधवार को एक साथ कई स्थानों पर छापे मारे। बताया जा रहा है यूपी, पश्चिम बंगाल और गुजरात में लगभग कि 32 ठिकानों पर छापों की कार्रवाई की गई है। दरअसल इस ग्रुप पर टैक्स चोरी की जांच चल रही है।

विज्ञापन


बताया गया है कि इस ग्रुप पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप की जांच चल रही है। आयकर टीम ने लखनऊ के महानगर स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के फ्लैट, सिकंदरबाग समेत चार ठिकानों को खंगाला जा रहा है। साथ ही महानगर में ग्रुप के पार्टनर शोभित अग्रवाल के यहां छापे की बात सामने आ रही है। समूह पर कोलकाता में भी पांच जगहों पर छापे की कार्रवाई की गई। उधर गुजरात की आयकर टीम के साथ बनारस की टीम भी छापे में कार्रवाई में शामिल है। दो टीमें दिल्ली और बंगाल की भी बताई जा रही हैं। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चल रही थी।
विज्ञापन


आयकर की टीम ने गोरखपुर में गैलेंट समूह के बैंक रोड स्थित कार्यालय, गीडा स्थित फैक्टरी और बरगदवां इलाके में निदेशक के आवास पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। गैलेंट ग्रुप, गोरखपुर और गुजरात के कच्छ में स्थित उत्पादन इकाइयों के माध्यम से प्रतिवर्ष एक मिलियन टन से अधिक सरिया का उत्पादन करता है। वहीं, शोभित मोहन दास गोरखपुर में अपार्टमेंट कल्चर लाने वाले पहले बिल्डर हैं। माना जा रहा है कि दोनों की संपत्तियों की जांच के लिए आयकर ने कार्रवाई शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैलेंट ग्रुप और बिल्डर शोभित मोहन दास साझेदारी में काम भी कर रहे हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से खोराबार में शुरू की गई टाउनशिप एवं मेडिसिटी को विकसित करने की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से दोनों को मिली है। आयकर सूत्रों ने बताया कि टीमें बुधवार की सुबह एक साथ गैलेंट ग्रुप और शोभित अग्रवाल के यहां करीब 35 गाड़ियों से गोरखपुर पहुंची हैं। इस संबंध में गैलेंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल चंदू, एमडी मयंक अग्रवाल और बिल्डर शोभित मोहन दास फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।

पिछले महीने सेंट्रल जीएसटी की टीम भी कर चुकी है कार्रवाई
गैलेंट सरिया के गीडा स्थित फैक्टरी पर पिछले महीने ही सेंट्रल जीएसटी की इंफोर्समेंट टीम ने भी कार्रवाई की थी। जीएसटी विभाग के सूत्रों ने बताया कि करीब 18 घंटे तक चली कार्रवाई में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली थीं। जांच के बाद टीम दिल्ली लौट गई थी। बताया जा रहा कि टीम जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।


200 करोड़ के कर चोरी के प्रमाण मिले
आयकर विभाग की टीमों ने गैलेंट ग्रुप के लिए 60 जगहों पर छापा। बिहार में सीपी अग्रवाल के करीबी परिजनों के ठिकानों को भी खंगाला गया है। गुजरात में सूरत, भरूच समेत कई शहरों में छापेमारी की गई। दिल्ली में कई दफ्तर और मालिकों के आवास में छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि अब तक 200 करोड़ की कर चोरी के प्रमाण मिल चुके हैं। दो करोड़ रुपए तथा विभिन्न संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। करोड़ों रुपए के आभूषणों की भी पड़ताल जारी है। इन ठिकानों से 100 से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज, संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी आयकर विभाग ने बरामद किया है। साथ ही, कई लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed