फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT raid found documents of more than 100 properties in raid on galant group.

गैलेंट : सौ से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज मिले, पांच राज्यों के 60 ठिकानों पर रविवार देर रात रुकी छापेमारी

Tue, 02 May 2023 02:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 May 2023 02:49 PM IST
सार

गैलेंट समूह के खिलाफ हुई छापेमारी में सौ से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। मामले में 35 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इन संपत्तियों के मालिकों से पूछताछ की तैयारी है।

विज्ञापन
IT raid found documents of more than 100 properties in raid on galant group.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरिया कारोबार व रियल एस्टेट से जुड़े गैलेंट समूह पर पांच राज्यों में चल रही आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई रविवार की देर रात रुकी। पांच दिनों तक चली इस कार्रवाई में सौ से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। कई करोड़ की ये संपत्तियां बेनामी मानी जा रही हैं।

विज्ञापन


26 अप्रैल को आयकर विभाग ने यूपी, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली व बिहार में इस समूह के 60 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की थी। संदिग्ध दस्तावेजों के साथ समूह के संचालकों व साझेदारों के पास कई अफसरों की काली कमाई के प्रमाण चैट आदि के जरिए मिले थे। इन अफसरों के खिलाफ ऑपरेशन बाबू साहब के तहत कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बागियों पर चला चाबुक, भाजपा का सख्त रुख, 200 और बागी पार्टी से बाहर; अब तक 500 हुए OUT
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथ वाला कांग्रेस का नहीं, न ही साइकिल वाला सपा का, प्रत्याशियों को लेकर दिलचस्प नजारा


छापे में सौ से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज मिलना बड़े खेल की तरफ इशारा कर रहे हैं। विभाग इन सभी के वास्तविक मालिक की तलाश शुरू करने जा रहा है। जिन्होंने संपत्तियां खरीदी हैं उनसे भी पूछताछ होगी। साथ ही वे लोग भी जांच के दायरे में आएंगे जो इस अवधि में समूह के संपर्क में आए और फिर अचानक गायब हो गए। ऐसे कुछ लोगों की फोन कॉल और चैटिंग पर भी टीम काम कर रही है।

35 लोगों के बयान दर्ज
विभाग ने 35 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें समूह के संचालक, पार्टनर, प्रमोटर, गारंटर, कर्मचारी आदि शामिल हैं। इसमें करोड़ों के संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन का भी पता चला है, जिसके बारे में कंपनी के संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके हैं।

मंगलवार को खोले जा सकते हैं लॉकर
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीमें सोमवार को ही समूह के लॉकर खोलने की तैयारी कर रही थी, पर छापे की कार्रवाई बंद करने और इसका पूरा लेखा-जोखा तैयार करने में रात हो गई। माना जा रहा है कि मंगलवार को ये लॉकर खोले जा सकते हैं। साथ ही, सौ से ज्यादा बैंक खातों को भी फ्रीज कराया जाना है। इनकी सूची भी संबंधित बैंकों को भेजी जा रही है। इस पूरे मामले अब तक आयकर विभाग की टीमें 35 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं। इसमें समूह के संचालक, पार्टनर, प्रमोटर, गारंटर, कर्मचारी आदि शामिल हैं। कुछ और लोगों से भी पूछताछ की बात सामने आ रही है। करोड़ों रुपये के संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन का भी पता चला है, जिसके बारे में गैलेंट के संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed